फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Obesity when objectionable video is viral

आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर बवाल

Fri, 16 Jun 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 16 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Obesity when objectionable video is viral
गांव में तैनात पु‌िललिस। - फोटो : अमर उजाला
अगौता थाना क्षेत्र के गांव मालागढ़ में बुधवार दोपहर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद बृहस्पतिवार शाम को बवाल हो गया। आरोपी युवक के भाई समेत दो लोगों को दूसरे पक्ष के लोगों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। गांव में तनाव को देखते हुए सात थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


मालागढ़ में एक युवक ने बुधवार दोपहर विशेष समुदाय की भावनाओं को भड़काने वाला वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट  पर वायरल कर दिया। बुधवार शाम गांव के जिम्मेदार लोगों ने आरोपी युवक से माफी मंगवाकर मामला शांत करा दिया। बृहस्पतिवार शाम दिल्ली में नौकरी करने वाला आरोपी युवक का बड़ा भाई गांव पहुंचा।
विज्ञापन


उसने लोगों को भड़काना शुरू कर दिया। बताते हैं कि विशेष समुदाय के लोगों ने गांव निवासी राजा और संजू को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। आरोपी दोनों को अधमरा छोड़कर भाग गए। गांव में सूचना मिलते ही दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया गया। जिसमें कई अन्य लोग चोटिल हो गए। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। घायल राजा और संजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


गांव में तनाव की आशंका को देखते हुए एसएसपी ने सात थानों की पुलिस तैनात कर दी है। वहीं, विशेष समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर धार्मिक स्थल में घुसने और पथराव करने का आरोप लगाया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लगी थी। किसी पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। सीओ सिकंदराबाद यशवीर सिंह गांव में कैंप किए हुए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed