{"_id":"69adad7fa81fed793f08c233","slug":"now-you-will-get-ample-electricity-arrangements-are-being-improved-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-149783-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अब मिलेगी भरपूर बिजली दुरुस्त हो रहीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अब मिलेगी भरपूर बिजली दुरुस्त हो रहीं व्यवस्थाएं
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा/अनूपशहर। गर्मी शुरू होने पर बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए ऊर्जा निगम तैयारियां में जुटा हुआ है। जिलेभर के 315 बिजलीघरों पर बिजनेस प्लान के तहत करीब 80 करोड़ की धनराशि से कार्य किए जा रहे हैं। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के साथ जर्जर लाइन बदलने में निगम के कर्मचारी जुटे हुए हैं। इसके चलते समय-समय पर बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।
ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि गर्मियों के दिनों में घर-घर कूलर, एसी, पंखा, फ्रिज समेत अन्य उपकरण चलने से लाइनों पर लोड बढ़ जाता है। इससे फाल्ट के साथ लो-वोल्टेज और ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या बनी रहती है। जिलेभर के उपभोक्ताओं को गर्मी के दिनों में निर्बाध आपूर्ति देने के लिए करीब 80 करोड़ की लागत से कार्य करवाएं जा रहे हैं। इससे ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, नए ट्रांसफार्मर, जर्जर लाइन को बदलने आदि के कार्य शामिल है। जिससे लो वोल्टेज, ट्रांसफार्मर फुंकने व बिजली गुल की समस्या से राहत मिल सके।