{"_id":"6935b48b4b756738ab0fae84","slug":"now-vidyut-sakhi-will-become-millionaire-through-electricity-bill-relief-scheme-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-144927-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अब बिजली बिल राहत योजना से विद्युत सखी बनेंगी लखपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अब बिजली बिल राहत योजना से विद्युत सखी बनेंगी लखपति
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की विद्युत सखियों को अब बिजली बिल राहत योजना से लखपति बनाया जाएगा। 100 विद्युत सखियों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
यह निर्णय मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल के साथ उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और ऊर्जा निगम के अधिकारियों की हुई बैठक में लिया गया है। अभी तक 27 विद्युत सभी लखपति दीदी बन चुकी हैं।
मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने बैठक के दौरान बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को प्राप्त कराए जाने वाली छूट की विस्तृत जानकारी विद्युत सखियों को दी।
सभी 538 विद्युत सखियां को उनके क्षेत्र की डिफाल्टर उपभोक्ताओं की सूची भी उपलब्ध कराई गई, ताकि इन उपभोक्ताओं से संपर्क कर इनको बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जा सके। बताया कि विद्युत सखियों को उपभोक्ताओं के रजिस्ट्रेशन करने पर 100 का पारितोषिक प्राप्त होगा, जबकि शेष धनराशि उपभोक्ता से जमा कराए जाने पर पांच फीसदी कमीशन के रूप में मिलेगी।
विज्ञापन
मिशन के उपायुक्त स्वत: रोजगार सूबेदार सिंह ने विद्युत सखियों को लखपति दीदी बनने के लिए जरूरी टिप्स दिए। साथ ही बिजली बिल राहत योजना के तहत बिल जमा कराने में पूरा सहयोग का भरोसा दिया।