{"_id":"58581c454f1c1b2064e39382","slug":"now-to-the-complainant-within-20-minutes-and-reach-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 20 मिनट में फरियादी के पास पहुंचेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 20 मिनट में फरियादी के पास पहुंचेगी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अब पुलिस पीड़ित के पास महज 20 मिनट में पहुंचेगी। सोमवार को प्रदेश स्तरीय पुलिस इमरजेंसी प्रबंधन प्रणाली (पीईएमएस) पर आधारित यूपी-100 का प्रभारी मंत्री राम सकल गुर्जर ने आगाज किया। परियोजना को हरी झंडी मिलते ही बुलंदशहर पुलिस के बेड़े में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 15 वाहन (बोलेरो) शामिल हो गए।
जिले के प्रभारी व खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर ने कहा कि सीएम प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। सुरक्षा के इस विजन पर फोकस करते हुए आमजन को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट तैयार कर यूपी-100 सेवा शुरू की है।
विज्ञापन
योजना में 2200 करोड़ रुपये खर्च आया है। सीएम का मानना है आधुनिक तकनीक का सहारा लिए बगैर सुरक्षा की गारंटी संभव नहीं है। मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर यूपी-100 वाहनों को रवाना किया।
विज्ञापन
सचल पशु चिकित्सा के लिए पशुपालन विभाग को पांच मोबाइल कार दी गई। इनसे ग्रामीण इलाकों में फ्री पशु चिकित्सा सेवा प्रदान की जाएगी।
300 लाभार्थियों को साइकिल भी बांटी गई। 200 लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन योजना के चेक दिए गए। आईजी ने अजय आनंद डीएम आंजनेय कुमार सिंह और एसएसपी सोनिया सिंह ने भी यूपी-100 की विशेषताएं गिनाई। एमएलसी नरेंद्र भाटी, जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर, राजीव लोधी, शुजात , सुनील आदि रहे।