{"_id":"66424a5aea8021c8410d595c","slug":"now-guldar-hunted-sehi-villagers-scared-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-115688-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अब गुलदार ने किया सेही का शिकार, सहमे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अब गुलदार ने किया सेही का शिकार, सहमे ग्रामीण
विज्ञापन
नरसेना क्षेत्र में गुलदार को तलाशते ग्रामीण। संवाद
नरसेना। क्षेत्र में पिछले 11 दिन से लगातार गुलदार देखे जाने का दावा किया जा रहा है। इससे ग्रामीण सहमे हुए हैं। सोमवार को नरसेना गांव में एक किसान ने खेत पर गुलदार देखने और सेही का शिकार करने का दावा किया है। इसकी सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक गुलदार भाग गया। ग्रामीणों के अनुसार गुलदार अभी इसी क्षेत्र में घूम रहा है।
गांव बरवाला में सबसे पहले गुलदार ने एक किसान पर हमला किया था। इसके बाद गुलदार कई कुत्तों व अन्य जानवरों को उठाकर ले गया। इसके साथ ही आसपास के कई गांवों में गुलदार लगातार देखा जा रहा है। ऊंचागांव व अहार क्षेत्र में भी गुलदार देखने के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, वन विभाग की ओर से लगातार जाल व पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
नरसेना निवासी किसान श्योराज सिंह ने बताया कि सोमवार को वह खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान गुलदार सेही का शिकार कर रहा था। जिसे देख उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गुलदार ईंख के खेत में जा छिपा। इसकी सूचना पाकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार इसी क्षेत्र में घूम रहा है। इसके पैरों के चिन्ह भी देखे जा सकते हैं। क्षेत्र के लोगों ने गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है, ताकि वह आगे किसी को नुकसान न पहुंचा सके।
विज्ञापन
गुलदार की तलाश जारी है। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारी लगातार ग्रामीणों के साथ गश्त कर रहे हैं। इस क्षेत्र में गंगा किनारे घना जंगल होने के कारण गुलदार बार-बार भाग जा रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि उसे जल्द से जल्द पकड़ लिया जाए।
- विनीता सिंह, डीएफओ