फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now all testing facilities will be available at the pathology lab

Bulandshahar News: अब पैथोलॉजी लैब पर मिलेंगी सभी जांच की सुविधाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Now all testing facilities will be available at the pathology lab
सिकंदराबाद। अब सीएचसी में उपचार के लिए आने वाले रोगियों को रक्त, मूत्र, पैथोलॉजी संबंधी सभी प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी। उन्हें किसी भी प्रकार की जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं गंभीर रोगियों को सीएचसी पर ही खून चढ़ाया जाएगा। पैथोलॉजिस्ट चिकित्सक डॉ. अमित सक्सेना का अटैचमेंट समाप्त करते हुए उन्हें उनकी मूल नियुक्ति सीएचसी सिकंदराबाद भेज दिया गया है। अब सीएचसी सिकंदराबाद में ही सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सीएचसी सिकंदराबाद में आधुनिक पैथोलॉजी लैब की स्थापना के साथ ही डॉ. अमित सक्सेना को पैथोलॉजिस्ट चिकित्सक के पद पर तैनात किया गया था। बाद में उनका जिला अस्पताल से अटैचमेंट कर दिया गया था। इसके बाद से सीएचसी की पैथोलॉजी में लैब टेक्नीशियन द्वारा रक्त, मूत्र आदि की केवल समान्य जांच की जा रही थी। अन्य जांच के लिए रोगियों को जिला अस्पताल बुलंदशहर, या निजी लैब पर जाना पड़ता था। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। अप्रैल में सीएचसी के लैब टेक्नीशियन का भी वैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थानांतरण हो गया था। इसके बाद से केवल सामान्य जांच ही पैथोलॉजी लैब पर की जा रही थी। सभी प्रकार की जांच की सुविधा नहीं मिलने के कारण रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पैथोलॉजिस्ट चिकित्सक डॉ. अमित सक्सेना ने बताया कि वह अपनी मूल नियुक्ति सीएचसी सिकंदराबाद में नियुक्त कर दिए गए हैं। लैब टेक्नीशियन की भी नियुक्ति कर दी है। अब सीएचसी में रोगियों को लिक्विड प्रोफाइल, सीबीसी, केफ्टी, लफ्टी, मूत्र संबंधी सभी जांच के अलावा पैथोलॉजी संबंधी सभी जांच की सुविधा मिलेगी। बताया कि उनके पास आधुनिक मशीनें और सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब रोगियों को पैथोलॉजी संबंधी किसी भी प्रकार की जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। गंभीर रोगियों को रक्त चढ़ाने की सुविधा भी सीएचसी पर मिलेगी। पूर्व में गंभीर रोगियों को रक्त चढ़ाने के लिए जिला अस्पताल, निजी चिकित्सक के पास जाना पड़ता था।
विज्ञापन


जांच के लिए औसतन पहुंचते हैं 400 रोगी

सिकंदराबाद। सीएचसी पैथोलॉजी लैब में कार्यरत रूबी चौधरी ने बताया कि औसतन प्रतिदिन रक्त, मूत्र अन्य जांच कराने के लिए करीब चार सौ रोगी लैब में पहुंचते हैं। अब तक केवल सामान्य जांच की जा रही थी। अन्य जांच के लिए रोगियों को जिला अस्पताल के लिए लिखा जाता था। जांच के लिए आने वाले रोगियों में करीब 40 प्रतिशत रोगी सामान्य जांच के शेष रोगी अन्य जांच कराने वाले होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed