{"_id":"68a74c918e367fb03f09e0ad","slug":"nose-ear-and-throat-operation-will-be-done-in-joint-hospital-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-106304-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: संयुक्त चिकित्सालय में होगा नाक, कान, गले का ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: संयुक्त चिकित्सालय में होगा नाक, कान, गले का ऑपरेशन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। अब नाक, कान, गले के ऑपरेशन के लिए रोगियों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। संयुक्त चिकित्सालय में ही सुविधा उपलब्ध होगी। शासन से उपकरण की मांग की गई है।
ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. रविकांत ने बताया कि संयुक्त चिकित्सालय में 80 से 90 रोगी प्रतिदिन कान में फंगल इंफेक्शन, नाक में एलर्जी, गले में इंफेक्शन की शिकायत लेकर आ रहे हैं। बताया कि ऑपरेशन के उपकरण उपलब्ध होने पर कान का पर्दा बदलने और नाक की हड्डी का ऑपरेशन किया जा सकेगा। नाक की हड्डी बढ़ने से रोगियों को बार-बार नजला होना, सांस लेने में परेशानी आदि की शिकायत होती है। वहीं गले में गांठ आदि के छोटे ऑपरेशन भी किए जा सकेंगे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश ने बताया कि शासन से ऑपरेशन के उपकरणों की मांग को लेकर लिस्ट भेजी गई है। उपकरण उपलब्ध होने के बाद से रोगियों को ऑपरेशन की सुविधा मिलने लगेगी।