फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   nomination from tomorrow

नामांकन कल से, तहसील की बेरिकेडिंग शुरू

Mon, 16 Jan 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Mon, 16 Jan 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
nomination from tomorrow
बेरीकेड‌िंग - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव-2017 के मद्देनजर नामांकन स्थल की बेरिकेडिंग  रविवार को शुरू हो गई। 17 जनवरी को  11 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 24 जनवरी तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


नामांकन के दौरान कोई गड़बड़ी या शांति व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास करता है तो तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 


जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार के आदेश पर रविवार को बेरिकेडिंग शुरू करवाई गई। नामांकन स्थल की चारदीवारी पर भी बेरिकेडिंग की जाएगी। इसके अलावा मुख्य गेट और एनएच-235 पर दो जगह पर बेरिकेडिंग होगी।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि सदर तहसील में नामांकन के लिए सातों तहसीलों के कमरे तैयार किए जा रहे हैं। हर एक कमरे के गेट पर वीडियो ग्राफर तैनात रहेगा। प्रत्याशी द्वारा नामांकन करते समय उसकी वीडियों ग्राफी होगी। यह प्रक्रिया 17 से 24 जनवरी सिंबल आवंटन तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयारी के क्रम में रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को पहले ही ट्रेनिंग दी जा चुकी है।आईआरएस अफसर धैर्यशील-वी-केंस और सचिन धानिया को भारत निर्वाचन आयोग ने बुलंदशहर का आब्जर्वर नियुक्त कर दिया है। प्रेक्षक र्धर्यशील 16 जनवरी को प्रेक्षक धानिया 17 जनवरी को बुलंदशहर पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed