फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Noise pollution increased with time

Bulandshahar News: समय के साथ बढ़ता गया ध्वनि प्रदूषण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Noise pollution increased with time
बुलंदशहर। जिलेभर में दिवाली पर हुई आतिशबाजी से शहर का ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ा है। हालांकि पिछले सात साल में इस बार शहर का ध्वनि प्रदूषण कम रहा। बृहस्पतिवार रात आठ बजे से ध्वनि प्रदूषण बढ़ना शुरू हुआ जो रात 12 बजे के बाद थमा। सर्वाधिक ध्वनि प्रदूषण बृहस्पतिवार रात नौ बजे 71.6 डेसीबल तो रात 10 बजे 79.5 डेसीबल मापा गया। बृहस्पतिवार को औसतन 65.85 डेसीबल रहा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रदूषण विभाग द्वारा नजर की रेजिडेंशियल काॅलोनी यमुनापुरम में ध्वनि प्रदूषण को मापने के लिए मशीन लगाई गई। विभागीय अफसरों के अनुसार रात भर पटाखे फोड़ने से जहां हवा जहरीली हुई तो गंभीर ध्वनि प्रदूषण हुआ। अवर अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि पिछले सात वर्षों की तुलना में इस बार दिवाली पर सबसे कम आतिशबाजी हुई। ध्वनि का स्तर रेजिडेंशियल में सामान्य 50 डेसीबल, कॉमर्शियल में 60 डेसीबल, सेंसटिव में 45 डेसीबल होना चाहिए। दिवाली पर शहर का ध्वनि प्रदूषण 65.85 रहा जो 15 फीसदी अधिक रहा।
विज्ञापन


इस तरह बढ़ता गया ध्वनि प्रदूषण
समय : ध्वनि प्रदूषण डेसीबल में
शाम छह बजे से सात बजे तक : 51.7
रात सात बजे से आठ बजे तक : 54.6
रात आठ बजे से नौ बजे तक : 67.4
रात नौ बजे से दस बजे तक : 71.6
रात 10 बजे से 11 बजे तक : 79.5
रात 11 बजे से 12 बजे तक : 70.3
--
पिछले सात वर्षों का ध्वनि प्रदूषण
वर्ष : ध्वनि प्रदूषण डेसीबल में
2018 : 84.58
2019 : 86.06
2020 : 86.25
2021 : 80.06
2022 : 75.47
2023 : 67.45
2024 : 65.85

इस बार ध्वनि प्रदूषण पिछले वर्षों की अपेक्षा कम रहा है। हालांकि यह सामान्य से अधिक रहा। - सपना श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed