{"_id":"64270e3b6093c6bf88010f26","slug":"no-electricity-in-250-panchayat-houses-bulandshahr-news-c-30-1-67082-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 250 पंचायत घरों में इंटरनेट, 350 में कैमरा और 40 में नहीं बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 250 पंचायत घरों में इंटरनेट, 350 में कैमरा और 40 में नहीं बिजली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। विभागीय अधिकारी भले ही अभी तक यह दावा करते आ रहे हों कि ग्राम पंचायत घरों में सभी सुविधाएं हैं लेकिन शासन के आदेश पर 946 ग्राम पंचायत घरों का सत्यापन हुआ तो दावे हवा-हवाई साबित हुए। अभी तक 250 ग्राम पंचायतों पर इंटरनेट की सुविधा नहीं है। 350 में कैमरे और 40 पंचायत घरों में बिजली का कनेक्शन तक नहीं है।
जिले में 946 ग्राम पंचायतें हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों का सरकार ने निर्माण कराने और आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की पहल की। इस कार्य पर ग्राम पंचायत को मिलने वाले बजट की राशि का प्रयोग किया गया। व्यवस्था की गई कि ग्राम पंचायत भवन सचिवालय की तरह काम करेंगे। ऐसा होने के बाद ग्रामीणों को अपनी समस्याओं को लेकर शहर स्थित विकास भवन आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पंचायत भवनों पर ग्रामीणों की शिकायतें सुनी जाएंगी और उनका समाधान भी किया जाएगा। सभी पंचायत भवनों में कम्प्यूटर, शौचालय, पेयजल और बिजली और इंटरनेट सहित अन्य तमाम व्यवस्थाएं होगी। पेंशन फार्म, राहत कार्य और अन्य जरूरी काम यहीं पूरे होंगे लेकिन अभी तक इनका लाभ तमाम ग्राम पंचायत घर पर ग्रामीणों को इन सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा। ग्राम पंचायत घर की सुविधाओं का पता करने के लिए विभाग ने शासन के आदेश पर सत्यापन कराया तो पता चला कि 250 पंचायत घर ऐसे हैं, जहां अभी तक इंटरनेट की सुविधा नहीं है। 350 पंचायत घरों में कैमरा और 40 ग्राम पंचायत घरों में बिजली का कनेक्शन नहीं है।
जिला पंचायत राज अधिकारी डाॅ. प्रीतम सिंह ने बताया कि जहां पर इंटरनेट की सुविधा नहीं है। वहां पर डोंगल खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान और सचिव को कैमरा लगवाने और बिजली का कनेक्शन करवाने को भी कहा गया है। साथ ही यह भी व्यवस्था की जा रही है कि जहां बिजली नहीं है। वहां पर सौर ऊर्जा पैनल लगा लिए जाएं, ताकि बिजली की समस्या दूर हो जाए।