फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   No confidence motion

खुर्जा ब्लॉक प्रमुख पर बीडीसी सदस्यों ने जताया अविश्वास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 10:27 PM IST
सार

खुर्जा ब्लॉक प्रमुख पर बीडीसी सदस्यों ने जताया अविश्वासबुलंदशहर।इस दौरान बीडीसी सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए शीघ्र ही अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार करने की मांग की।निष्पक्ष रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन

विस्तार

खुर्जा ब्लॉक प्रमुख पर बीडीसी सदस्यों ने जताया अविश्वास
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा ब्लॉक प्रमुख पर भ्रष्टाचार और विकास न करने का आरोप लगाते हुए बीडीसी सदस्यों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा। इस दौरान बीडीसी सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए शीघ्र ही अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार करने की मांग की।
बीडीसी सदस्यों ने आरोप लगाया कि ब्लॉक प्रमुख ने निर्वाचित होने के बाद सदस्यों की कार्य समिति तो बनाई, लेकिन अभी तक कार्य समितियों का ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया है। ब्लॉक प्रमुख ने झूठ बोलकर निर्वाचित सदस्यों के प्रमाण पत्र अपने पास रखे हुए हैं। वापस करने में आनाकानी कर रही हैं। चहेतों को ठेके देकर सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए विकास कार्यों को प्रभावित किया जा रहा है। बीडीसी सदस्यों ने दावा किया कि कुल 90 में से 52 से अधिक बीडीसी सदस्य ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ हैं। करीब तीन घंटे तक बीडीसी सदस्यों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12 बजे वह डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एडीएम वित्त विवेक कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट मीनू राणा ने बीडीसी सदस्यों को समझाकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। अविश्वास प्रस्ताव में कमलेश, रिंकू दत्त, सत्यपाल, धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी, शकुंतला, लाल सिंह, इलियास, शफीक खां, सीमा, जितेन्द्र, मोमराज, दीपिका, मिथलेश, इजरायल, प्रताप सिंह, योगेन्द्री देवी, यासीन खां, शहजाद, चेता, आशा, इकराम, नसीम बेगम, किरन देवी, मालती देवी, राजकुमार, धर्मवती, कपिल, सुशील कुमार, बीना देवी, सोहनपाल, मुनेश, कविता देवी, विक्रांत, भानु प्रताप, बाबू लाल, मोहनी देवी, धर्मेंद्र कुमार, ऊधम सिंह, विमलेश देवी, आकाश कुमार, राकेश, रोहिताश, गजेन्द्र प्रसाद, सरिता देवी, आरती, गीता, पूनम, संगीता, बीना, राजकुमार, नीरज, उदयवीर, अंकित कुमार, राशिद, अमित, गौरव, गौरव, कल्यान सिंह ने हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। बहुमत मेरे साथ है। निष्पक्ष रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। अविश्वास प्रस्ताव दो वर्ष से पहले आया है, जो नियमानुसार नहीं है। कई बीडीसी सदस्य नौकरी लगवाना चाहते थे। ब्लॉक प्रमुख किसी को नौकरी नहीं दे सकता है।
- मोनिका सिंह, ब्लॉक प्रमुख खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed