{"_id":"66ccb52d881ca0a3ca06414a","slug":"nine-year-old-child-dies-of-fever-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-120942-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बुखार से नौ साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बुखार से नौ साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन
ऊंचागांव/नरसेना। गांव नरसेना में नाना के यहां आए नौ वर्षीय बच्चे की रविवार देर रात बुखार से मौत हो गई। बच्चे को करीब एक सप्ताह से बुखार था। परिजन गांव के ही एक झोलछाप से इलाज करवा रहे थे। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उसे बुलंदशहर ले गए। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। नोएडा में उसका इलाज चल रहा था। बच्चे के परिवार में अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने गांव में गंदगी और मच्छरों के कारण संक्रामक रोग फैलने की बात कही है।
गांव नरसेना निवासी जगपाल के वहां एक सप्ताह पूर्व जागरण हुआ था। इसमें नोएडा के रायपुर निवासी बेटी का परिवार भी आया हुआ था। जगपाल के पुत्र राहुल ने बताया कि नौ वर्षीय भांजे अक्की को गांव आने के बाद बुखार हो गया। धीरे-धीरे उसका स्वास्थ्य बिगड़ता चला गया। पैरों में कमजोरी व मानसिक संतुलन बिगड़ने पर उसे ऊंचागांव के एक निजी अस्पताल में दिखाया गया। वहां से चिकित्सक ने उसे बुलंदशहर ले जाने की सलाह दी। बुलंदशहर से नोएडा रेफर कर दिया गया। नोएडा के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अभी तक कीटनाशक दवा का छिड़काव नहीं हुआ है। इससे संक्रामक रोग फैल रहे हैं।
नोएडा में मलेरिया बुखार की हुई पुष्टि
अक्की के मामा राहुल ने बताया कि नोएडा में उपचार के दौरान ब्लड जांच कराई गई थी। जांच में मलेरिया बुखार की पुष्टि हुई थी। साथ ही अक्की की प्लेटलेट्स भी कम होती चली गईं।
विज्ञापन
संक्रामक रोगों से बचाव के लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं। बुखार से बच्चे की मौत की जानकारी मिलने पर टीम को गांव भेजकर जांच कराई जाएगी। - डॉ. आदित्य कुमार वर्मा, सीएचसी प्रभारी ऊंचागांव
बुखार से मौत की जानकारी की जा रही है। गांव में स्वास्थ्य शिविर भी लगवाया जाएगा। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ