फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Newly married woman's body found hanging in her house

Bulandshahar News: घर में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
ऊंचागांव। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के कस्बा अमरगढ़ में रविवार रात नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर की चौखट से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर 10 लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अनूपशहर क्षेत्र के गांव तोरई बच्चीखेड़ा निवासी प्रकाश ने अपनी 23 वर्षीय पुत्री रेखा की शादी इसी साल 10 फरवरी 2025 को अमरगढ़ निवासी शिवम पुत्र मुरली के साथ धूमधाम से की थी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था लेकिन ससुराल वाले खुश नहीं थे। रविवार रात रेखा का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। देवर ने फोन कर बताया कि रेखा की तबीयत खराब है। जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो रेखा मृत मिलीं।
विज्ञापन

रेखा के पिता प्रकाश का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और अब उसकी जान ले ली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर पति शिवम, ससुर मुरली, सास कुंती, देवर सचिन और ननद पूजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed