फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Negligence in increasing student numbers, notices will be issued

Bulandshahar News: छात्र संख्या बढ़ाने में लापरवाही, जारी होंगे नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में चले रहे स्कूल चलो अभियान में अधिकतर स्कूल लापरवाही बरत रहे हैं। करीब 200 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें बच्चों के प्रवेश बहुत कम हुए हैं। अब इन स्कूलों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
परिषदीय स्कूलों में 2024-25 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। स्कूलों में शत-प्रतिशत बच्चों के प्रवेश कराने के लिए आदेश दिए गए हैं। सभी 1,862 स्कूलों में अभियान चल रहा है लेकिन काफी स्कूल ऐसे हैं, जिनमें अभी तक बच्चों के प्रवेश न के बराबर हुए हैं। बीएसए ने स्कूलों में शुरूआत से ही शिक्षकों को तेजी से प्रवेश करने के आदेश दिए थे। करीब 200 स्कूलों में नामांकन कम होने पर 16 ब्लॉक के बीईओ से बीएसए ने इन स्कूलों की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि बच्चों के प्रवेश न कराने वाले स्कूलों की सूची तैयार कर संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी किए जाएंगे। साथ ही शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा। प्रत्येक दिन स्कूलों में अभियान की समीक्षा हो रही है। सभी स्कूलों को शतप्रतिशत बच्चों का नामांकन करना होगा। कोई भी बच्चा ऐसा न रहे, जो स्कूल न जाता हो। लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed