फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   NDRF ends rescue, now PAC is searching for drowned girl and student

Bulandshahar News: एनडीआरएफ ने खत्म किया रेस्क्यू, अब पीएसी तलाश रही डूबे बच्ची व छात्र को

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
जहांगीरपुर। कपना नहर में दो दिन पहले डूबे लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया था। जो मंगलवार रात को खत्म कर दिया। अब केवल पीएसी के तैराक और स्थानीय गोताखोर लापता छह वर्षीय रिया और 17 वर्षीय प्रशांत की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

कपना नहर में रविवार रात नौ बजे शेरपुर गांव से आ रही बरातियों की कार अनियंत्रित होकर गिर गई थी। कार में आठ लोग बैठे थे। जिसमें चालक अर्जुन और दूल्हे की भतीजी कार का शीशा तोड़कर बाहर आ गए थे। अन्य छह लोग डूब गए थे। इसमें मनीष, उनकी बहन कांता और अंजली कार के पिछले हिस्से में फंसे रह गए थे। नहर में से कार निकालने के बाद तीनों के शव को ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला था।
विज्ञापन

इसके बाद मनीषा की छह वर्षीय बेटी रिया, 17 वर्षीय 12वीं कक्षा का छात्र प्रशांत और दूल्हे का चाचा कैलाश लापता था। उनकी तलाश के लिए सोमवार सुबह पांच बजे मुरादाबाद से एसडीएआरएफ और आठ बजे गाजियाबाद से एनडीआरएफ पहुंच गई थी। दोपहर तीन बजे कैलाश का शव भी अलीगढ़ से बरामद कर लिया गया। मगर रिया व प्रशांत की अभी तक कोई जानकारी नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीआरएफ निरीक्षक मयंक कुमार का कहना है जहांगीरपुर, सिकंदराबाद और अलीगढ़ क्षेत्र में जांच की गई। टीम की ओर से करीब 36 घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया। बच्ची और किशोर की जानकारी नहीं मिल पाई है। मंगलवार शाम को रेस्क्यू खत्म करके टीम वापस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed