फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   navrayra : maa Chandraghanta

Bulandshahar News: गुलाबी रंग से सजा मां चंद्रघंटा का दरबार, दूध का लगाया भोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
navrayra : maa Chandraghanta
खुर्जा। नगर में स्थित नव दुर्गा शक्ति मंदिर में शुक्रवार को तीसरे नवरात्र के अवसर पर मां चंद्रघंटा के स्वरूप में माता की पूजा अर्चना की गई। मां मूर्ति को गुलाबी रंग की पोशाक से सजाया गया। वहीं, भैंरव नाथ और वीर हनुमान को भी गुलाबी पोशाक पहनाई गई। मां चंद्रघंटा को दूध का भोग लगाया गया।
विज्ञापन

मंदिर समिति के आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया की एक ही प्रतिमा में नौ माता रानी के दर्शन विश्व में किसी अन्य मूर्ति में नहीं है, जिस कारण यह अद्वितीय है। मंदिर में माता रानी की प्रतिमा के अलावा श्री राम लखन सीता मन बसिया, श्री राधा कृष्ण जुगल जोड़ी सरकार, शिव पंचायत के अलावा ऐसे विग्रह मौजूद हैं। जिनका दर्शन सिर्फ चार धाम की यात्रा के बाद ही पूर्ण हो पाता है। मंदिर के प्रधान संजय वर्मा ने बताया की मंदिर की 108 परिक्रमा करने पर गोवर्धन महाराज की परिक्रमा के बराबर हो जाती है। इसलिए मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं में परिक्रमा लगाने को लेकर एक अलग उत्साह बना रहता है। उन्होंने बताया कि मंदिर पर प्रतिदिन संकीर्तन मंडली या अपनी सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दे रही हैं। शुक्रवार को भी श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ी रही। वहीं मंदिर परिसर में आयोजित कीर्तन में श्रद्धालु भी झूमते रहे। व्यवस्थाओं में उप प्रधान देवेश कौशिक, सुशील गोयनका, सहसचिव निमिष कुमार गर्ग, सजल वर्मा, विकास वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed