फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Nautapa begins, severe heat will be experienced till June 2

Bulandshahar News: नौतपा शुरू, अब दो जून तक भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Nautapa begins, severe heat will be experienced till June 2
खुर्जा के सिटी स्टेशन मार्ग पर सोमवार को गर्मी के कारण छाया सन्नाटा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। सोमवार से नौतपा शुरू हो गया। पहले दिन सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक आसमान से बरसी आग ने आमजन के साथ पशु-पक्षियों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 43 डिग्री पर टिका रहा। वहीं, शाम के समय हल्की बारिश के बाद भी गर्मी से निजात नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी इस भीषण गर्मी और लू से जल्द निजात न मिलने का अनुमान बन रहा है।
सोमवार से शुरू हुआ नौतपा दो जून तक जारी रहेगा। पं. कैलाश शर्मा और ज्योतिषाचार्य मनजीत धर्मध्वज ने बताया कि राजा सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर नौतपा की शुरूआत होती है। जब वह मृगशिरा नक्षत्र में आते हैं तो यह समाप्त हो जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस समयावधि में पारा चढ़ता है। जिससे अधिक गर्मी पड़ती है। नौपता की शुरूआत होते ही सोमवार को प्रचंड गर्मी ने अपना रंग दिखाया। सुबह से ही तेज धूप के बीच गर्म हवाएं कहर बरपाने लगीं। तीखी धूप ने लोगों को झुलसाया तो रही सही कसर लू ने पूरी कर दी।
विज्ञापन

वहीं, शाम के समय अचानक बादल छाए और हल्की बारिश हुई। इसके बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॅा. रेशु सिंह ने बताया कि नौतपा में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed