फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   National Lok Adalat

Bulandshahar News: पहले खाईं दूर रहने की कसमें, अदालत में समझौते के बाद खुशी से घर लौटे दंपती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat
लोक अदालत में वाद के निपटारे के बाद एक साथ घर जाने के दौरान दंपती
बुलंदशहर। पारिवारिक झगड़े के बाद अलग रहने की कसम खाने वाले दंपती समझौते के बाद खुशी-खुशी घर लौट गए। कई साल से इन दंपती का कोर्ट में वाद चल रहा था। शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते के बाद दंपती अपने-अपने परिवार के साथ काफी खुश नजर आए। इसके अलावा बिजली, परिवहन समेत अन्य विभागों के लंबित वादों का भी निपटारा किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शमशाद अली ने बताया कि कुल 86 हजार वादों का निस्तारण हुआ है।
विज्ञापन

दो साल से चल रहा था वाद

ककोड़ निवासी मोहिनी ने बताया कि उसने अपने पति श्याम सुंदर के खिलाफ भरण पोषण का वाद दायर किया हुआ था। पिछले करीब दो साल से वाद चल रहा था। अब वार्ता करने के बाद तय किया गया कि वह वाद वापस लेंगे और एक-साथ रहेंगे। जिसके चलते शनिवार को उन्होंने वाद को वापस लिया और खुशी-खुशी एकसाथ घर चले गए।
विज्ञापन

परिवार ने समझाया तो जा रही हूं पति के साथ
जहांगीराबाद निवासी सोनम ने बताया कि करीब छह माह पहले उसने अपने पति प्रमोद के खिलाफ भरण पोषण का वाद दायर किया था, लेकिन परिजनों के समझाने के बाद अब उन्होंने वाद वापस ले लिया है। उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर पति और उनमें विवाद चल रहा था। फिर ऐसा लगा कि दोनों साथ नहीं रह पाएंगे। परिवार के लोगों ने समझाया तो दोनों की सहमति से अब साथ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पत्नी के साथ ही रहूंगा
नगर निवासी किरनपाल ने बताया कि उसकी पत्नी मधु से किसी बात को लेकर विवाद रहने लगा। बाद में लगा कि अब दोनों साथ नहीं रह पाएंगे। मधु ने करीब एक साल पहले उसके खिलाफ भरण पोषण का वाद दायर किया था। जिस पर कोर्ट में तारीख लग रही थी। दो दिन पूर्व दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद इस वाद को वापस ले लिया गया है। साथ ही मधु भी उसके साथ ही रहने के लिए तैयार है।


ससुराल में रहने को था विवाद, अब पति के साथ
सिकंदराबाद निवासी आरती ने बताया कि उनका अपने पति मोहित से ससुराल में रहने और अन्य कई मामलों को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद काफी बढ़ गया। रोज लड़ाई होने लगी। फिर दूर ही रहने का फैसला किया। सवा साल से कोर्ट में केस चल रहा था। अब हम और पति खुशी से साथ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed