फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Naitapa starts today, severe heat is expected till June 8

Bulandshahar News: नाैतपा आज से, आठ जून तक भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। आंधी-बारिश के बाद लोगों को भले ही दो दिन के लिए गर्मी से राहत मिली हो लेकिन शनिवार को फिर पूरे दिन लोग गर्मी से बेहाल रहे। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम के समय तापमान में गिरावट आई तो लोगों को राहत मिली। रविवार से नाैतपा शुरू हो रहा। ऐसे में आठ जून तक भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान एक डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ 36 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरावट के साथ 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार से 15 दिन का नौतपा शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

ऐसा कहा जाता है कि इस समयावधि में पारा चढ़ता है, जिससे अधिक गर्मी पड़ती है। ऐसे में आठ जून तक गर्मी बढ़ेगी। जो लोगों को परेशान कर सकती है।
ज्योतिषाचार्य मनजीत धर्मध्वज ने बताया कि राजा सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर नौतपा की शुरूआत होती है और जब वह मृगशिरा नक्षत्र में आते हैं तो यह समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि रविवार से नौतपा शुरू हो जाएगा लेकिन इस बार लोगों को नौतपा में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही तीव्र गर्मी भी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed