फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   murder

इदरीश हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
murder
इदरीश हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

खुर्जा। शेखपैन मस्जिद में बुजुर्ग इदरीश की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार रात को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपियों के पास से दो तमंचे और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपी सरफराज समेत चार आरोपी अभी फरार हैं।
मोहल्ला शेखपैन निवासी इदरीश की उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वह नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जा रहे थे। इदरीश के पुत्र इरफान ने तहरीर देकर सरफराज, उमरदीन, रियासुद्दीन, अफसर निवासीगण मोहल्ला शेखपैन और मुस्तकीम उर्फ मुरारी और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में मुबारक निवासी मोहल्ला गोरखी सद्दीकनगर, सिकंदराबाद का नाम भी प्रकाश में आया। पुलिस ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस ने अगवाल फ्लाईओवर के पास से मुरारी उर्फ मुस्तकीम और मुबारक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस से शिकायत करने पर थी रंजिश
आरोपियों ने बताया कि इदरीश लगातार सरफराज और उसके परिवार के लोगों की शिकायत पुलिस से करता था। इस बात से सरफराज परेशान हो गया था और रंजिश रखने लगा था। इसके बाद उसने इदरीश की हत्या की योजना बनाई थी। योजनाबद्ध तरीके से जुमे के दिन सुबह के वक्त हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस ने बताया कि आरोपी मुरारी उर्फ मुस्तकीम पर जान से मारने की धमकी देना, हत्या, हत्या का प्रयास सहित आठ मुकदमे थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगगर और खुर्जा नगर में दर्ज हैं। मुबारक पर थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर और खुर्जा नगर में हत्या व हत्या का प्रयास के तीन मुकदमे दर्ज हैं।

बुर्के में आया था सरफराज
घटना के दौरान पहचान नहीं हो इसी कारण मुख्य आरोपी सरफराज बुर्का पहन के आया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच की, लेकिन घटनास्थल पर सरफराज नहीं दिखाई दिया। आरोपियों के पकड़े जाने पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed