{"_id":"6303ab945c889a14201a4068","slug":"murder-bulandshahr-news-gbd2433545155","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव रजवाहे में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव रजवाहे में फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की हत्या करके शव रजवाहे में फेंका
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव इसमालिया के रजवाहे में सोमवार सुबह युवक का शव तैरता हुआ मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गले पर चोट के निशान के चलते आशंका जताई जा रही है कि गला घोटकर युवक की हत्या की गई है।
बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्टेट स्थित गांव इसमालिया से निकलने वाले रजवाहे में सोमवार सुबह खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने एक शव देखा। रजवाहे में शव की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक के गले पर चोट के निशान बने हुए थे। जिससे गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के शरीर पर खाकी रंग की पैंट है। बाएं हाथ में कलावा बंधा हुआ है। थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पर मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।