फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Murder

दुकान हड़पने के लिए बेटे ने गला घोंटकर मां को मार डाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Murder
दुकान हड़पने के लिए बेटे ने गला घोंटकर मां को मार डाला
विज्ञापन

खुर्जा। बेटे ने दुकान हड़पने के लिए साले के साथ मिलकर अपनी 70 वर्षीय मां अरुणा की हत्या कर दी। शव को दरी में लपेटकर दूसरे मोहल्ले में फेंक दिया। पुलिस को बरगलाने के लिए आरोपी बेटे योगेश ने शव देखने के बाद मां को पहचानने से भी इनकार कर दिया। बहन की शिकायत के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती की तो उसने साले के साथ मिलकर मां की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी योगेश, उसकी पत्नी और साले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना के खुर्जा के मोहल्ला हनुमान टीला कायस्थबाड़ा की है। वृद्धा अरुणा के पति उमेश तायल की 24 साल पहले मौत हो चुकी है। बेटी सुमन सिंघल गौतमबुद्धनगर के जेवर क्षेत्र के काजीबाड़ा में अपने ससुराल में रहती है। वृद्धा अरुणा बेटे योगेश और बहू के साथ खुर्जा के पैतृक आवास में रहती थी। बजाजा बाजार में कपड़ों की पैतृक दुकान है। यह दुकान अरुणा के नाम पर है। बेटा योगेश दुकान पर बैठता था। पुलिस पूछताछ में योगेश ने बताया कि मां दुकान बेचने की जिद कर रही थी। वह दुकान बेचने का विरोध कर रहा था, क्योंकि उसका परिवार दुकान के सहारे ही चल रहा है। रविवार दोपहर मुरादनगर निवासी उसका साला नवीन भी घर आया हुआ था। इसी दौरान परिवार में विवाद हो गया। मां उसे डांटने लगी, तभी नवीन मां को पीटने लगा। मां ने शोर मचाया तो दोनों ने बेड पर गिराकर दुपट्टे से गला घोंट दिया। घर में रखी दरी में शव को लपेटने के बाद तार से बांधकर बेड के नीचे रख दिया। रात को शव को सिटी स्टेशन स्थित नाले या ढाकर गांव में रजवाहे में फेंकना था। रात नौ बजे मोहल्ले की जैसे ही बिजली कटी, वह शव लेकर निकल पड़े। बजाजा बाजार के पास पहुंचते ही बिजली आ गई तो हड़बड़ाहट में वहीं शव फेंककर घर लौट गए।
विज्ञापन

शव को पहचानने से भी कर दिया था इनकार
रविवार रात को बजाजा बाजार के पास शव मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों से शिनाख्त कराई तो पता चला कि हनुमान टीला कायस्थबाड़ा की अरुणा है। इसके बाद पुलिस ने बेटे योगेश को बुलाया तो उसने अपनी मां को पहचानने से इनकार कर दिया। किसी को शक न हो इसके लिए वृद्ध मां की हत्या करने के बाद योगेश ने प्रतिदिन की भांति सोमवार को बच्चों को स्कूल भेजा। उसकी शिक्षिका पत्नी सीमा भी स्कूल गई और उसने दुकान खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन की शिकायत के बाद पुलिस ने की सख्ती
सोमवार को बहन सुमन ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके भाई योगेश ने अपने साले नवीन और पत्नी सीमा के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी है। सुमन ने बताया कि योगेश अपनी पत्नी के कहने पर बार-बार मां को पीटता था। मां ने डीएम और एसडीएम को भी शिकायत दी थी, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। तीन दिन पहले मां ने फोन करके बताया था कि योगेश पिटाई करता है और घर से बाहर भी नहीं जाने देता। रविवार दोपहर से मां का मोबाइल बंद आ रहा था। इसके बाद सुमन को शक हुआ तो उसने पहले पड़ोसियों इसके बाद पुलिस से संपर्क किया।

मृतका की बेटी की शिकायत पर योगेश, उसकी पत्नी सीमा और साले नवीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। योगेश और नवीन ने जुर्म कुबूल कर लिया है। तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed