{"_id":"62f141142a8e0f7e3e4b6982","slug":"murder-bulandshahr-news-gbd242743995","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के बाहर सो रहे दुकानदार की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के बाहर सो रहे दुकानदार की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

ककोड़। गांव अलौंदा जागीर में रविवार देर रात दुकान के बाहर सो रहे दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों को लहूलुहान हालत में मिले। परिजनों ने गांव निवासी पूर्व प्रधान पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ओमप्रकाश (60) गांव में ही घर के बाहर टायर पंक्चर की दुकान करते थे। रात को अधिकतर दुकान के बाहर ही लगे हुए टीनशेड के नीचे सोया करते थे। रविवार रात भी टीनशेड के नीचे सोए हुए थे। देर रात करीब साढ़े 12 बजे परिजनों ने फायरिंग की आवाज सुनी। जब वह दुकान पर पहुंचे तो ओमप्रकाश लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े हुए थे। उनकी कनपटी पर गोली लगने का निशान था। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। ओमप्रकाश के बेटे ललित ने बताया कि गांव निवासी जवाहर से मारपीट हुई थी। इसी रंजिश के चलते जवाहर ने उसके पिता की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। परिजनों का कहना है कि आरोपी पूर्व में दो बार प्रधान रह चुका है। वह लोग उसके विरोधी के पक्ष की तरफ थे। इस कारण भी जवाहर उनसे रंजिश मानता था।
15 साल से चल रही रंजिश
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओमप्रकाश और जवाहर के बीच पिछले 15 साल से रंजिश चली आ रही थी। दोनों पक्षों ने मारपीट को लेकर एक दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए थे। दोनों मामले अभी न्यायालय में विचाराधीन हैं। मृतक के बेटे ललित ने बताया कि न्यायालय में जवाहर के खिलाफ विचाराधीन मुकदमे में उसके पिता पैरवी कर रहे थे। इसे लेकर जवाहर कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था।
विज्ञापन
अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही पुलिस
पुलिस मामले में पुरानी रंजिश के अलावा अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। हालांकि अभी तक कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगा है।
मामले में तहरीर के आधार पर पूर्व प्रधान जवाहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। - श्लोक कुुमार, एसएसपी