फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   murder

झगड़े में बीच बचाव करने गए एलएलबी के छात्र की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
murder
झगड़े में बीच बचाव करने गए एलएलबी के छात्र की हत्या
विज्ञापन

खुर्जा। नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित खीरखानी मोहल्ले में शनिवार रात दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में बीच बचाव करने गए एलएलबी के छात्र इरफान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
खीरखानी मोहल्ला निवासी रिजवान ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में नजरू अपने परिवार के साथ रहता है। नजरू के पुत्र सलीम के ससुराल से शनिवार को 10-15 लोग आए हुए थे। सलीम और उसके ससुराल वालों के बीच किसी बात को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा है। देर रात नजरू उनके घर आया और अपने साथ फैसला कराने के लिए भाई जुबैर और इरफान (24) को अपने साथ ले गया। वहां पर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इरफान और जुबैर बीच-बचाव करने लगे तो सलीम के ससुराल पक्ष ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान इरफान के पेट में चाकू मार दिया। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया।
विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इरफान की हालत देखकर आरोपी वहां से भागने लगे लेकिन लोगों ने बाबुद्दीन और नवाबुद्दीन को पकड़ लिया। परिजन इरफान को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इरफान एलएलबी का छात्र था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात नामजद आरोपी हसनगढ़ निवासी नाजिम, नसीर उर्फ गैंडा, मोहल्ला शेखपैन निवासी हाजी कासिम और अनूपशहर के लच्छमपुर निवासी बाबुद्दीन, नवाबुद्दीन, कमरुद्दीन, ईदू व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाबुद्दीन और नवाबुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई वर्ष पूर्व हुई थी बड़े भाई की हत्या
रिजवान ने बताया कि दस दिसंबर 2019 को उनके बड़े भाई सेदू की भी जमीन के विवाद के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सेदू की हत्या में शामिल नाजिम, नसीर और हाजी कासिम ने अब सलीम के ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मिलकर इरफान की हत्या रंजिशन की है।

मामले में तहरीर के आधार पर सात नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - बजरंग बली चौरसिया, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed