फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Municipality neither made roster nor got fogging done

Bulandshahar News: नगर पालिका ने न बनाया रोस्टर, न ही कराई फॉगिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Municipality neither made roster nor got fogging done
बुलंदशहर। जिले में बुखार, टायफाइड और मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के बाद भी निकायों में फॉगिंग के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। रोस्टर बनाने का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन न तो रोस्टर लागू किया गया है और न ही कालोनियों और गांवों में फॉगिंग हो रही है, इससे जिले के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। औसतन प्रत्येक घर में दो लोग बुखार, मलेरिया और टायफाइड से ग्रस्त हैं, लेकिन सरकारी आंकड़ों में न तो टायफाइड है और न ही मलेरिया के आंकड़े बढ़ रहे हैं। शासन ने नगर और देहात में रोस्टर बनाकर फॉगिंग के आदेश तो दिए थे, लेकिन इनका पालन नहीं हो रहा है। नगर में फॉगिंग तो कराई जा रही है, लेकिन अधिकारियों और बड़े जनप्रतिनिधियों के घरों के आसपास तक ही सीमित है। कीटनाशक का छिड़काव करने के नाम पर भी खानापूर्ति कर ली गई है। बताया जा रहा है कि नगर पालिका बुलंदशहर में फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव के लिए पांच लाख से अधिक का बजट खर्च किया जा चुका है, लेकिन न तो रोस्टर के बारे में अधिकारी जानकारी दे पा रहे हैं और न ही अभी तक सभासदों को रोस्टर उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन




बोर्ड बैठक में भी जमकर हुआ था हंगामा

चार दिन पहले नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों ने रोस्टर को लेकर जमकर हंगामा किया था। सभासदों ने मांग की थी कि फॉगिंग के रोस्टर को सार्वजनिक किया जाए, लेकिन अभी तक अधिकारियों ने ऐसा नहीं किया है। अधिकतर कालोनियों में फॉगिंग की ही नहीं है, जबकि कुछ कालोनियों में केवल एक बार फॉगिंग करके खानापूर्ति कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




देहात में भी कागजों में बढ़ रहे आंकड़े
गांवों में भी फॉगिंग और कीटनाशक के छिड़काव के आंकड़े केवल कागज तक ही सीमित हैं। स्थिति यह है कि 500 से अधिक गांवों में एक बार भी फॉगिंग नहीं की गई है। जबकि ब्लॉक अधिकारी लगातार फॉगिंग किए जाने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज रहे हैं।




रोस्टर बनाकर फॉगिंग कराने के निर्देश दिए हैं। यदि कहीं पर लापरवाही बरती जा रही है, तो इसकी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed