{"_id":"65257fb23f807fe90d017136","slug":"municipal-auditorium-will-be-constructed-at-a-cost-of-rs-20-lakh-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-1277-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 20 लाख की लागत से होगा नगर पालिका सभागार का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 20 लाख की लागत से होगा नगर पालिका सभागार का निर्माण
विज्ञापन
खुर्जा। नगर पालिका परिसर में पहली बार बैठक व कार्यक्रम के लिए सभागार का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 20 लाख रुपये की लागत से सभागार का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा पुरानी खंडहर इमारत को ध्वस्त करके पार्क बनाया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल ने बताया कि नगर पालिका परिसर की इमारत काफी पुरानी है। इसमें अभी छोटे-छोटे कक्ष बने हुए हैं। वहीं बोर्ड बैठक या अन्य कार्यक्रम के लिए जलकल विभाग के सभागार में जाना होता है। इसलिए पालिका परिसर में ही नए सभागार निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी मंजूरी मिल गई है। इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। ईओ व अध्यक्ष कार्यालय के सामने रिक्त स्थान पर सभागार बनाया जा रहा है, जिसमें एक साथ 70 से 80 लोग बैठ सकेंगे।
इसके अलावा सबसे पुरानी खंडहर इमारत को ध्वस्त करा दिया गया है। उस स्थान पर पार्क व क्यारी बनाई जाएगी। जो वातावरण के लिए भी सही होगा और परिसर में सुदंरता भी बनी रहेगी। पालिका परिसर में आने वाले लोग भी पार्क में बैठ सकेंगे। पालिका परिसर में खराब जगह पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाई गई हैं। दिवाली तक खुर्जा नगर पालिका कार्यालय में होने वाले निर्माण कार्य पूरे हो जाएंगे।