{"_id":"6a64f65c4b86e90004078065","slug":"mr-vaccination-drive-against-measles-and-rubella-to-begin-on-the-16th-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-160806-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खसरा-रूबेला से बचाव को 16 से चलेगा एमआर टीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खसरा-रूबेला से बचाव को 16 से चलेगा एमआर टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
बुलंदशहर। बच्चों को खसरा और रूबेला से बचाने के लिए जिले में 16 से 28 अगस्त तक एमआर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पांंच से 10 वर्ष तक के सभी बच्चों को एमआर की अतिरिक्त डोज दी जाएगी। एमआर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सीएमओ ने सभी चिकित्सा प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं।
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि अभियान के दौरान कक्षा एक से पांचवीं तक के जिलेभर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में बच्चों को टीका लगेगा। इस कार्य में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग समेत अन्य विभागों का भी सहयोग लिया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। एक एएनएम को प्रतिदिन बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया जाएगा और बच्चों की संख्या अधिक होने पर अतिरिक्त सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सभी सत्रों का यू-विन पोर्टल पर समय से पंजीकरण कर प्रतिदिन की रिपोर्ट यू-विन और एचएमआईएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड कराया जाएगा।