फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   MP upset over failure to secure land for ESI Hospital; orders action.

Bulandshahar News: ईएसआई अस्पताल को जमीन नहीं मिलने पर सांसद नाराज, कार्रवाई के निर्देश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
MP upset over failure to secure land for ESI Hospital; orders action.
जिला पंचायत सभागार में आयोजित दिशा की बैठक में मौजूद सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष व अ​धिकारी।  स्
बुलंदशहर। 30 बेड के ईएसआई अस्पताल के लिए जमीन नहीं तलाशने पर दिशा की बैठक में सांसद भोला सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने लापरवाही करने वाले ऊर्जा निगम, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग और जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार की योजनाओं का जनता तक लाभ पहुंचाने में कुछ अधिकारी मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को सांसद भोला सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। करीब एक बजे शुरू हुई बैठक 6:30 बजे तक चली। सांसद ने कहा कि 30 बेड के ईएसआई अस्पताल के लिए केंद्र से तीन बार रिमाइंडर लेटर आ चुका है, लेकिन अधिकारी अभी तक उसके लिए जमीन नहीं तलाश पाए हैं। इससे जिले की जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सांसद ने बैठक में कहा कि किसानों को प्राइवेट दुकानों पर यूरिया बिक्री के साथ अतिरिक्त सामान दिया जा रहा है, उसे तत्काल बंद कराया जाए। प्रधानमंत्री और सांसद आदर्श गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जाए। उन्होंने राजकीय डिग्री कालेजों में कार्यशाला आयोजित कर प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ऊर्जा निगम, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत राज विभाग के लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने के लिए मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि गांव में सफाई नहीं हो रही है, शहर में जगह-जगह गंदगी पड़ी रहती है। कई स्थान ऐसे हैं, जहां लोगों का जीना मुहाल हो रहा है।
जल जीवन मिशन की समीक्षा में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, पाइपलाइन और ओवरहेड टैंक के कार्यों की जानकारी ली गई। पूर्ण परियोजनाओं में नियमित जलापूर्ति और शेष कार्य निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश दिए। आवास योजना में पात्र परिवारों को प्राथमिकता देने तथा अपात्रों को लाभ से रोकने को कहा।

मनरेगा में जरूरतमंद परिवारों को अधिक रोजगार देने के साथ स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण पर जोर दिया गया। सड़कों की गुणवत्ता जांच, क्षतिग्रस्त मार्गों की प्राथमिकता से मरम्मत, अस्पतालों में चिकित्सक, दवा व जांच सुविधाएं और विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को खराब ट्रांसफार्मर समय से बदलने और शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने को कहा।
कम प्रगति वाले क्षेत्रों में तेजी लाने का आदेश
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, शिक्षा, विद्युत, पेयजल, सिंचाई, कृषि, पशुपालन और समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। सांसद भोला सिंह ने योजनावार लक्ष्य और उपलब्धि की जानकारी लेते हुए कम प्रगति वाले कार्यों में तेजी लाने को कहा।

डीएम ने दी योजनाओं की जानकारी, अनुपालन के निर्देश
डीएम कुमार हर्ष ने योजनाओं की जानकारी देते हुए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन कराने का आश्वासन दिया। जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई समस्याओं का अगली बैठक से पहले निस्तारण कर रिपोर्ट देने को कहा गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अंतुल तेवतिया, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, सीडीओ निशा ग्रेवाल, एडीएम प्रशासन नितीश कुमार, एडीएम वित्त अभिषेक सिंह सहित जनप्रतिनिधि व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed