{"_id":"69ee48b879d952813a08964f","slug":"more-than-900-patients-arrived-with-vomiting-diarrhea-stomach-pain-and-skin-diseases-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-153015-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: उल्टी, दस्त, पेट दर्द व त्वचा रोग के पहुंचे 900 से अधिक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: उल्टी, दस्त, पेट दर्द व त्वचा रोग के पहुंचे 900 से अधिक मरीज
विज्ञापन
बुलंदशहर/नरसेना/अहमदगढ़। जिले के 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेला लगा। इसमें बदलते मौसम के चलते उल्टी-दस्त, पेट दर्द व एलर्जी के 900 से अधिक मरीज पहुंचे। इसके अलावा बुखार, जुकाम, नेत्र रोग, हड्डी रोग समेत अन्य बीमारी के मरीजों ने परामर्श लिया। आरोग्य मेले में विशेषज्ञों ने परामर्श के साथ जांच व दवा आदि की सुविधा का लाभ दिया। इस दौरान दौलतपुरकलां में सीएचओ तो अहमदगढ़ में फार्मासिस्ट ने परामर्श दिया।
नगर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवीपुरा में डॉ. नूरजहां मरीजों को परामर्श देती मिलीं। नरगिस ने बताया कि भाई की पत्नी गर्भवती है उन्हें जांच करवाने के लिए लेकर आई हूं। उमेश ने बताया कि बेटे को उल्टी की समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लिया है। फार्मासिस्ट नकुल कौशिक ने बताया कि आरोग्य मेले में 93 मरीजों ने पंजीकरण कराकर परामर्श लिया। इसमें 37 मरीजों की ब्लड जांच व 16 मरीजों ने आयुष सुविधा का लाभ लिया। इसमें सर्वाधिक मरीज उल्टी-दस्त, त्वचा रोग व पेट दर्द के रहे। इसके अलावा नौ गर्भवती महिला व शेष अन्य बीमारी के मरीज शामिल रहे। इस दौरान लैब टेक्नीशियन प्रीति शर्मा व एएनएम पूर्णिमा भी मौजूद रहीं।
नरसेना क्षेत्र के दौलतपुर कलां पीएचसी पर सीएचओ भगत सिंह मरीजों को परामर्श देते मिले। सीएचओ भगत सिंह ने बताया कि आरोग्य मेले में 23 मरीजों ने उपचार कराया। अहमदगढ़ पीएचसी पर फार्मासिस्ट संदीप शर्मा मरीजों को परामर्श देते मिले। मेले में 27 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार व सर्दी-जुकाम के चार-चार और 19 अन्य बीमारी के मरीज रहे। शांतनु ने बताया कि बेटी को पेट दर्द होने पर जांच कराकर दवा ली है। वहीं, नगर के सरायधारी, शास्त्री नगर, गिरधारी नगर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले में मरीजों ने चिकित्सकों से जांच व परामर्श लिया।
विज्ञापन
--
कोट
मौसम बदलने पर इन दिनों उल्टी, दस्त, पेट दर्द, त्वचा रोग की समस्या बढ़ने पर लोग आरोग्य मेले में पहुंचे। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ