फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   More than 40 thousand students appeared for the even semester examination

Bulandshahar News: पहले दिन 40 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने दी सम-सेमेस्टर की परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
More than 40 thousand students appeared for the even semester examination
डीएवी पीजी कॉलेज में परीक्षा कक्ष के लिए नोटिस बोर्ड पर  चस्पा की जा रही सूची को देखते परीक्षार
बुलंदशहर। जिले के 44 केंद्रों पर सोमवार से बीए, बीएससी और बीकॉम की सम-सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन दो पालियों में चलीं परीक्षा में 40 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 800 से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। किसी भी केंद्र पर बिना चेकिंग किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। सीसीटीवी कैमरे के बीच चली परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। इस पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से भी निगाह रखी गई।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से बीए, बीएससी और बीकॉम की सम-सेमेस्टर की परीक्षा के लिए सात अप्रैल को कार्यक्रम जारी कर दिया गया था। इसके बाद परीक्षा के लिए 44 केंद्र बनाए और सभी केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसके साथ ही नोडल केंद्र निर्धारित करते हुए बताया गया कि परीक्षा दो पालियों में चलेंगी। सभी कक्षों में सीसीटीवी संचालित रहें और किसी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार को पहली पाली सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चली। इस पाली में बीए अंग्रेजी और संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों पर गहन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ ही प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक चली।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद दो बजे से शुरू हुई और शाम पांच बजे तक चली। इसमें बीएससी और बीकॉम के विभिन्न सेमेस्टर के काॅमर्स, भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान विषय की परीक्षा हुईं। इस दौरान भी केंद्रों पर किसी भी छात्र-छात्राओं को बिना चेकिंग प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से कड़ी निगरानी रखी गई। वहीं, दूसरी ओर उड़नदस्तों ने भी केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल और आईपी पीजी कॉलेज प्रथम परिसर के प्राचार्य डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों पालियों में चली परीक्षा में सभी परीक्षार्थियों को बिना चेकिंग व बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं दिया गया। सभी केंद्रों पर आगामी परीक्षाओं को भी सीसीएसयू की गाइडलाइन अनुसार ही कराया जाएगा। पहले दिन की परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हो हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed