फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   More than 13,000 forms were submitted in all seven assembly constituencies

Bulandshahar News: सातों विधानसभा क्षेत्रों में 13 हजार से अधिक फॉर्म जमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
More than 13,000 forms were submitted in all seven assembly constituencies
बुलंदशहर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में रविवार को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ ने मतदाता सूची पढ़कर सुनाई। इस दौरान नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। विभिन्न श्रेणियों में कुल 13,515 आवेदन प्राप्त हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी श्रुति ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रुति ने बुलंदशहर विधानसभा के डीएवी इंटर कॉलेज और मुस्लिम कन्या डिग्री कॉलेज स्थित बूथों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने शिकारपुर के नेशनल इंटर कॉलेज व शम्भूनाथ इंटर कॉलेज और खुर्जा के रिफाहेआम इंटर कॉलेज के बूथों पर पहुंचकर बीएलओ की उपस्थिति जांची।
विज्ञापन

जिले के 3031 मतदेय स्थलों पर सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक बीएलओ मौजूद रहे। उन्होंने मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन किया और अनुपस्थित, मृतक या शिफ्टेड मतदाताओं की पहचान की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील की है कि जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, वे voters.eci.gov.in या वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed