{"_id":"66b256c947701fc76307bec2","slug":"monkey-again-injured-two-people-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-119927-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बंदर ने फिर दो लोगों को किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बंदर ने फिर दो लोगों को किया जख्मी
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
डिबाई। क्षेत्र के गांव उदयपुर खुर्द बांगर में बंदर का हमला लगातार जारी है। सोमवार रात दो बुजुर्गों पर बंदर ने हमला कर जख्मी कर दिया। एक के सिर में 15 टांके तो दूसरे के दोनों हाथ में 24 टांके आए हैं। दोनों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, बंदर के बढ़ते हमले से क्षेत्र के लोग दहशत में है और घरों से बाहर निकलना कम कर दिया है।
तहसील क्षेत्र के कर्णवास-अनूपशहर मार्ग पर स्थित गांव उदयपुर खुर्द बांगर के ग्रामीण पिछले एक माह से बंदरों के आतंक ने परेशान कर रखा है। 70 से अधिक लोगों को बंदर जख्मी कर चुके हैं। सोमवार को 55 वर्षीय यशपाल सिंह पर बंदर ने हमला कर सिर में काट लिया। गहरा जख्म होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनके सिर में 15 टांके लगे हैं। सोमवार रात महेश शर्मा पर बंदर ने हमला कर दोनों हाथों पर काट लिया। परिजनों ने महेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
दोनों हाथ में 24 टांके लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि टेढ़ी पूछ वाले बंदर से हर कोई परेशान हैं। मजबूरन घर से बाहर निकलते हैं तो अचानक बंदर हमला कर देता है। कोई भी प्रशासनिक अफसर या जनप्रतिनिधि इससे निजात नहीं दिलवा पा रहा है। गांव के काफी परिवारों ने बच्चों को स्कूल भेजना भी बंद कर दिया है। तो महिलाएं एवं बच्चे घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। कई परिवारों ने बंदर से बचाव के लिए घर की दीवार पर तार लगाकर झटका मशीन लगवाई है।
विज्ञापन
सभी असुरक्षित
उदयपुर खुर्द आश्रम के मोनी बाबा ने कहा कि बंदर पकड़ने के लिए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। गरीब लोगों बंदर के हमले के बाद जख्मी होने पर हजारों रुपये उपचार में खर्च करने को मजबूर हैं। छोटे बच्चे भी गांव में सुरक्षित नहीं है।
जिले के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या से निदान दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। - कमलेश गोयल, एसडीएम डिबाई