{"_id":"58d178864f1c1bb6681a416c","slug":"modi-s-photo-thrown-at-mud-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की फोटो पर फेंका कीचड़, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की फोटो पर फेंका कीचड़, तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौकी क्षेत्र के गांव फौलादपुर के बाहर सड़क किनारे लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बोर्ड को कुछ असामाजिक तत्वों ने उखाड़कर फेंक दिया। इस दौरान उन्होंने बोर्ड पर कीचड़ फेंक दिया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
ग्रामीणों ने चार लोगों को शक के आधार पर नामजद करते हुए तहरीर दी है। गांव फौलादपुर निवासी मनोहर लाल, सुदेश, विक्रम, अनुज, अरुण, विमल, पंकज, रामकिशोर आदि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के बाहर मोड़ पर सड़क किनारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंकित फोटो वाला एक लोहे का बोर्ड लगा हुआ है।
विज्ञापन
बोर्ड पर दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना और उसके नीचे भारत सरकार की ग्रामीण विद्युतीकरण क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योजना की जानकारी दी गई थी। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी श्योपाल सिंह ने ग्रामीणों को शांत किया। मिस्त्री को बुलवाकर बोर्ड को यथा जगह लगवा दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से चार लोगों के खिलाफ शक के आधार पर तहरीर दी है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।