फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   "Modi is India's trump '

‘भारत के ट्रंप है मोदी’

Wed, 08 Feb 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Wed, 08 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
"Modi is India's trump '
जन सभा को संबोधित करते बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव। - फोटो : ब्यूरो

‘नरेंद्र मोदी भारत के ट्रंप हैं। जब से ट्रंप ने अमेरिका की सत्ता संभाली है, अपने उलटे फैसलों को लेकर चर्चा में है। ठीक उसकी प्रकार नरेंद्र मोदी भी अपने नोटबंदी, नकदी लेन-देन बंद करने जैसे उल्टे फैसलों के कारण चर्चा में बने है। जब से मोदी ने देश की सत्ता संभाली है देश का सकल घरेलू उत्पाद घट गया है।

विज्ञापन


देश में बेरोजगारी बढ़ी है। पांच करोड़ को रोजगार देने का वादा करने वाले मोदी पांच लाख लोगों को भी रोजगार नहीं दे सकें। ’ यह बातें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सिकंदराबाद में जेएस पीजी कॉलेज और गुलावठी में डीएन इंटर कॉलेज के मैदान में सपा-कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी राहुल यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा में व्यक्त किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के लोगों के साथ छल किया है। चुनाव में उन्होंने कालाधन देश में वापस लाने और हर देशवासी के खाते में 15-15 लाख रूपये जमा करने का वादा किया था। भाजपा की सरकार को ढाई साल से अधिक समय हो गया लेकिन देशवासियों के खाते में आज तक 15-15 लाख रूपये नहीं आए। उन्होंने कहा कि अमित शाह जो कही का नेता नहीं वह अब इस चुनावी वादे को जुमला बताते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने हर साल पांच करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था ढाई साल में वह पांच लाख युवाओं को भी रोजगार नहीं दिला सकी। नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर देश के लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाला है। लोगों को अपने रुपये लेने के लिए ही लाइन में खड़ा कर दिया। नोटबंदी से कई फैक्ट्रियां बंद हो गई। फक्ट्रियों में काम करने वाले 40 करोड़ दिहाड़ी मजदूर बेरोजगार हो गए है। 

नोटबंदी के बाद मोदी ने देश के लोगों से पचांस दिन मांगे थे। सब कुछ ठीक नहीं होने पर देश के किसी भी चौराहे पर फांसी देने की बात कही थी। सब कुछ ठीक तो नहीं हुआ जनता ने अपने वादा पूरा किया अब मोदी की बारी है वह चौराहे का चुनाव कर जनता को बताए। उन्होंने कहा कि मोदी मेक इन इंडिया की बात करते है जब मोदी प्रधानमंत्री बने भारत में विदेशी निवेश शून्य हो गया है।

भारत में पैसा आने के बजाए उल्टे भारत का पैसा विदेशों में जा रहा है। भाजपा संघ का ही राजनीतिक रूप है जब संघ दलितों और पिछड़ों का नहीं हो सकता तो भाजपा से उम्मीद बेकार है। भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है।

सभा की अध्यक्षता हाजी जहूर कुरैशी, संचालन युसुफ पटेल ने किया। सभा को प्रत्याशी राहुल यादव, जितेंद्र यादव, डा.मुर्शद करीम उफ मिक्की, रफीकुद्दीन पहलवान, बलबीर भाटी, सलीम अख्तर, नेता जी शकील, नितिन भटनागर, फैसल शमशाद, बल्लू अंसारी, कुंबर आबिद, जावेद राना,आदि ने भी संबोधित किया।

‘यह उत्तर प्रदेश का नहीं, देश का चुनाव है’
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को डीएन इंटर कॉलेज के मैदान में  कहा कि यह विधानसभा चुनाव केवल उत्तर प्रदेश का चुनाव नहीं है, बल्कि देश का चुनाव है। इस चुनाव से देश की दिशा तय होगी। लालू यादव ने आरोप लगाया कि बसपा व भाजपा में गुप्त सांठगांठ है।

ये दोनों मिलकर तीन बार सरकार बना चुके हैं, चौथी बार हाथ मिलाने का ख्वाब देख रहे हैं।  एमएलसी जितेंद्र यादव,  प्रत्याशी राहुल यादव, सपा के प्रदेश सचिव दिनेश गुर्जर एवं काले पहलवान ने अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का भरोसा दिलाया। 

रिश्तेदारी का दिया हवाला
अपने संबोधन में लालू यादव ने कहा कि जितेंद्र यादव मेरे समधी है तथा राहुल यादव मेरे दामाद हैं। उन्होंने अखिलेश और मुलायम सिंह यादव से भी रिश्तेदारी का हवाला दिया। जनसभा में भारी भीड़ को देखकर लालू प्रसाद यादव गदगद थे।


भाजपा का मतलब भारत जलाओ पार्टी
सिकंदराबाद। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा संप्रदायिकता फैलाने का काम करती है। वह भाई को भाई से लड़ाती है। जाति धर्म के नाम पर लोगों को बांटती है। और उन्हें आपस में लड़ाने का काम करती है। भाजपा का सही अर्थ भारत जलाओ पार्टी है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed