{"_id":"589b5dbf4f1c1bc05537a54b","slug":"modi-is-india-s-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भारत के ट्रंप है मोदी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भारत के ट्रंप है मोदी’
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Wed, 08 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
जन सभा को संबोधित करते बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘नरेंद्र मोदी भारत के ट्रंप हैं। जब से ट्रंप ने अमेरिका की सत्ता संभाली है, अपने उलटे फैसलों को लेकर चर्चा में है। ठीक उसकी प्रकार नरेंद्र मोदी भी अपने नोटबंदी, नकदी लेन-देन बंद करने जैसे उल्टे फैसलों के कारण चर्चा में बने है। जब से मोदी ने देश की सत्ता संभाली है देश का सकल घरेलू उत्पाद घट गया है।
विज्ञापन
देश में बेरोजगारी बढ़ी है। पांच करोड़ को रोजगार देने का वादा करने वाले मोदी पांच लाख लोगों को भी रोजगार नहीं दे सकें। ’ यह बातें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सिकंदराबाद में जेएस पीजी कॉलेज और गुलावठी में डीएन इंटर कॉलेज के मैदान में सपा-कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी राहुल यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा में व्यक्त किए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के लोगों के साथ छल किया है। चुनाव में उन्होंने कालाधन देश में वापस लाने और हर देशवासी के खाते में 15-15 लाख रूपये जमा करने का वादा किया था। भाजपा की सरकार को ढाई साल से अधिक समय हो गया लेकिन देशवासियों के खाते में आज तक 15-15 लाख रूपये नहीं आए। उन्होंने कहा कि अमित शाह जो कही का नेता नहीं वह अब इस चुनावी वादे को जुमला बताते है।
विज्ञापन
भाजपा ने हर साल पांच करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था ढाई साल में वह पांच लाख युवाओं को भी रोजगार नहीं दिला सकी। नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर देश के लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाला है। लोगों को अपने रुपये लेने के लिए ही लाइन में खड़ा कर दिया। नोटबंदी से कई फैक्ट्रियां बंद हो गई। फक्ट्रियों में काम करने वाले 40 करोड़ दिहाड़ी मजदूर बेरोजगार हो गए है।
नोटबंदी के बाद मोदी ने देश के लोगों से पचांस दिन मांगे थे। सब कुछ ठीक नहीं होने पर देश के किसी भी चौराहे पर फांसी देने की बात कही थी। सब कुछ ठीक तो नहीं हुआ जनता ने अपने वादा पूरा किया अब मोदी की बारी है वह चौराहे का चुनाव कर जनता को बताए। उन्होंने कहा कि मोदी मेक इन इंडिया की बात करते है जब मोदी प्रधानमंत्री बने भारत में विदेशी निवेश शून्य हो गया है।
भारत में पैसा आने के बजाए उल्टे भारत का पैसा विदेशों में जा रहा है। भाजपा संघ का ही राजनीतिक रूप है जब संघ दलितों और पिछड़ों का नहीं हो सकता तो भाजपा से उम्मीद बेकार है। भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है।
सभा की अध्यक्षता हाजी जहूर कुरैशी, संचालन युसुफ पटेल ने किया। सभा को प्रत्याशी राहुल यादव, जितेंद्र यादव, डा.मुर्शद करीम उफ मिक्की, रफीकुद्दीन पहलवान, बलबीर भाटी, सलीम अख्तर, नेता जी शकील, नितिन भटनागर, फैसल शमशाद, बल्लू अंसारी, कुंबर आबिद, जावेद राना,आदि ने भी संबोधित किया।
‘यह उत्तर प्रदेश का नहीं, देश का चुनाव है’
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को डीएन इंटर कॉलेज के मैदान में कहा कि यह विधानसभा चुनाव केवल उत्तर प्रदेश का चुनाव नहीं है, बल्कि देश का चुनाव है। इस चुनाव से देश की दिशा तय होगी। लालू यादव ने आरोप लगाया कि बसपा व भाजपा में गुप्त सांठगांठ है।
ये दोनों मिलकर तीन बार सरकार बना चुके हैं, चौथी बार हाथ मिलाने का ख्वाब देख रहे हैं। एमएलसी जितेंद्र यादव, प्रत्याशी राहुल यादव, सपा के प्रदेश सचिव दिनेश गुर्जर एवं काले पहलवान ने अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का भरोसा दिलाया।
रिश्तेदारी का दिया हवाला
अपने संबोधन में लालू यादव ने कहा कि जितेंद्र यादव मेरे समधी है तथा राहुल यादव मेरे दामाद हैं। उन्होंने अखिलेश और मुलायम सिंह यादव से भी रिश्तेदारी का हवाला दिया। जनसभा में भारी भीड़ को देखकर लालू प्रसाद यादव गदगद थे।
भाजपा का मतलब भारत जलाओ पार्टी
सिकंदराबाद। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा संप्रदायिकता फैलाने का काम करती है। वह भाई को भाई से लड़ाती है। जाति धर्म के नाम पर लोगों को बांटती है। और उन्हें आपस में लड़ाने का काम करती है। भाजपा का सही अर्थ भारत जलाओ पार्टी है।