फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Model village

बागवानी की खेती से 16 गांवों को मॉडल बनाएगा उद्यान विभाग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Model village
बागवानी की खेती से 16 गांवों को मॉडल बनाएगा उद्यान विभाग
विज्ञापन

बुलंदशहर। गांवों में बागबानी को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग अब जिले के 16 गांवों में बागबानी की खेती कराकर इन्हें मॉडल बनाएगा। विभागीय अफसरों ने गांवों को मॉडल बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले के प्रत्येक ब्लॉक से एक गांव को मॉडल गांव के लिए चिन्हित किया जाएगा। दूसरे चरण में गांवों की संख्या को बढ़ा दिया जाएगा। जिससे गांवों में बागबानी फसल से जड़ी बूटियों की पैदावार हो सकेगी।
मिशन हॉर्टिकल्चर को बढ़ावा देने के लिए शासन गांवों में किसानों को बागवानी से जोड़ रहा है। साथ ही विभागीय अफसरों ने गांवों को मॉडल बनाने के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, एक ब्लॉक से एक गांव को लिया जाएगा और इसके बाद दूसरे चरण में गांवों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। अफसरों का कहना है कि बागबानी की खेती कर किसान अपनी आय दोगुनी कर रहे हैं, लेकिन काफी संख्या में किसान इस योजना का लाभ नहीं ले पाते। ऐसे किसानों के लिए अब उद्यान विभाग गांवों में बागवानी की फसलों को बढ़ावा देने को नई योजना शुरू कर रहा है।
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लॉक से लिया जाएगा एक गांव
विभागीय अफसरों के अनुसार जिले के प्रत्येक एक ब्लॉक से एक गांव को चुना जाएगा और वहां के किसानों को बागबानी की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। साथ ही समय-समय पर किसानों को बागबानी की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा और विभाग की योजनाओं के अंतर्गत किसानों से बागबानी की खेती कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्रकार की होगी खेती
मिशन हॉर्टिकल्चर में जिन गांवों को मॉडल बनाया जाएगा, वहां किसानों को विभिन्न प्रकार की खेती कराई जाएगी। विभागीय अफसरों के अनुसार किसानों को पॉली हाउस में फूल और बेमौसमी सब्जी व फलों की खेती कराई जाएगी। इसके अलावा जड़ी बूटियों में सतावर, तुलसी सहित अन्य प्रकार की खेती कराई जाएगी। पूरी तरह से 16 गांव उद्यान विभाग की योजनाओं से संतृप्त होंगे। इससे जहां किसानों की आय दोगुनी होगी तो वह उद्यान विभाग की खेती की तरफ भी बढ़ सकेंगे।
उद्यान विभाग जिले के प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक गांव यानी 16 गांवों को मॉडल बनाएगा। गांव के चयन के लिए विभाग द्वारा चयन प्रक्रिया की जा रही है। गांवों में उद्यान विभाग की सभी योजनाओं को लागू किया जाएगा। किसानों से विभाग की योजनाओं से खेती कराई जाएगी। - जगदीश सिंह, डीएचओ
गेंदा की खेती से महकेगा जनपद, मिलेगा किसानों को अनुदान
बुलंदशहर। किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। शासन ने उनकी आय बढ़ाने के लिए गेंदा की खेती करवाने की दिशा में पहल की है। गेंदा की खेती से जहां जनपद महकेगा। वहीं, किसान को इसकी खेती करने के लिए सरकार की तरफ से अनुदान भी मिलेगा।

जिला उद्यान अधिकारी डॉ. जगदीश प्रसाद ने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। साथ ही इसके लिए कई तरह की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में जनपद में किसानों से गेंदा की खेती करवाकर उनकी आय बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा। गेंदा की खेती के लिए जनपद में 16 हेक्टेयर भूमि का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा अवगत करवाया गया है कि यदि कोई छोटा किसान इस खेती को करता है तो उसे 16 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान मिलेगा जबकि बड़े किसान को एक हेक्टेयर गेंदा की खेती करने पर 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान भी दिया जाएगा। जनपद में इस समय 50 हेक्टेयर से अधिक गेंदा की फसल हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed