फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   model village

मॉडल गांव के शुभारंभ से पहले अधिकारियों ने परखी तैयारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
model village
मॉडल गांव के शुभारंभ से पहले अधिकारियों ने परखी तैयारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। मंडल के पहले मॉडल गांव के शुभारंभ से पहले डीएम-एसएसपी ने गांव में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके गांव गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। सोमवार को पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी मॉडल गांव शहजादपुर कनैनी का शुभारंभ करेंगे।

खुर्जा क्षेत्र के गांव आजमाबाद (शहजादपुर कनैनी) में डीएम सीपी सिंह ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का सत्यापन किया। खुली बैठक में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया कि निराश्रित, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन के पात्र लाभार्थियों का चयन करते हुए पेंशन का लाभ दिलाया जाए। गांव में राशन डीलर द्वारा सही प्रकार से राशन वितरण किए जाने का सत्यापन करने पर ग्रामीणों द्वारा कम राशन दिये जानेकी शिकायत की गई। इस संबंध में डीएम ने डीएसओ को प्रकरण की जांच करकार्रवाई के निर्देश दिए। आदेश दिए कि जिले में राशन कार्ड धारकों की पात्रता का सत्यापन करायाजाए। अपात्रपाए जाने वाले लोगों के राशन कार्ड नियमानुसार निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को अध्यापकों द्वारा दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता/स्तर के संबंध में भी खुली बैठक के दौरान ग्रामीणों से वार्ता की गई। इस दौरा आंगनबाड़ी केन्द्र पर कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा नियमित नआने की शिकायत पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि प्रतिदिन आंगनबाड़ी केन्द्र के खुलने-बन्द होने एवं बच्चों की संख्या का सत्यापन किया जाए। ग्राम चौपाल के बाद ग्राम पंचायत शहजादपुर कनैनी के माजरा आजमाबाद में निर्माणाधीन ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्रदर्शन केन्द्र का भी भ्रमण करते हुए कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से जानकारी हासिल की। शहजादपुर कनैनी मेरठ मंडल का पहला मॉडल गांव है, जिसका सोमवार को पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह, सीडीओ अभिषेक पांडेय, सीएमओ डा. विनय सिंह, उपजिलाधिकारी लवी त्रिपाठी, डीपीआरओ, बीएसए, बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed