{"_id":"58d6c0bb4f1c1bfc411a1873","slug":"mla-puts-gm-s-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने जीएम की लगाई क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने जीएम की लगाई क्लास
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर गन्ना तौल नहीं होने पर विधायक ने शुगर मिल जीएम की जमकर क्लास लगाई। केंद्र पर गन्ने की तौल नहीं होने पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई। विधायक की लताड़ के बाद आनन-फानन में क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल शुरू कराई गई। विधायक ने जीएम को क्रय केंद्र प्रभारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भी लिखा है।
अनूपशहर सहकारी चीनी मिल के गांव अहार स्थित क्रय केंद्र पर कई दिनों से गन्ने की तौल नहीं हो रही थी। क्रय केंद्र पर किसानों के गन्ने से लदे बड़ी संख्या में ट्रोला और बुग्गी खउ़े थे। कई दिनों से गन्ना पड़े होने के कारण यह सूख रहा था। अनूपशहर विधायक संजय शर्मा को जब जानकारी मिली तो वह क्रय केंद्र पर ही पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने क्रय केंद्र से ही फोन पर जीएम की जमकर क्लास लगाई। क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल नहीं होने पर किसानों की परेशानी को लेकर जीएम को लताड़ लगाई। विधायक की लताड़ के बाद आनन-फानन में क्रय केंद्र पर तौल शुरू कराई गई। इसके अलावा शिकोई क्रय केंद्र पर भी किसानों का कुंतलों गन्ना पड़ा था।
विज्ञापन
विधायक को जानकारी मिलते ही एसडीएम अनूपशहर को मौके पर भेजकर गन्ने की तौल शुरू कराई गई। विधायक ने जीएम से दोनों क्रय केंद्र प्रभारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।