{"_id":"69c2c4112cb3ebc5220fb2ef","slug":"mission-shakti-50-bulandshahr-police-gear-up-for-womens-safety-organise-scooty-rally-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-150783-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति 5.0: महिला सुरक्षा के लिए बुलंदशहर पुलिस ने कसी कमर, निकाली स्कूटी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति 5.0: महिला सुरक्षा के लिए बुलंदशहर पुलिस ने कसी कमर, निकाली स्कूटी रैली
विज्ञापन
पुलिस लाइन में मिशन शक्ति 0.़ कार्यक्रम के तहत रैली को हरी झंडी दिखाते एसपी सिटी। स्रोत: पुलिस
बुलंदशहर। सरकार के मिशन शक्ति अभियान के अगले चरण का जनपद में मंगलवार को आगाज हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) शंकर प्रसाद ने रिजर्व पुलिस लाइन से महिला पुलिसकर्मियों की स्कूटी व बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चैत्र नवरात्रि पर शुरू हुआ यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं को न केवल सुरक्षा का अहसास कराएगा, बल्कि उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में भी काम करेगा।
पुलिस लाइन से रवाना हुई यह रैली शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर नारी सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया। रैली के माध्यम से विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 181, 112 और 1076 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 (फेज द्वितीय) के तहत जिले के सभी थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों को और अधिक सक्रिय कर दिया गया है। शासन के निर्देश हैं कि शोहदों और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी पैरवी कर उन्हें त्वरित सजा दिलाई जाए।
बताया कि एंटी रोमियो स्क्वॉड भीड़भाड़ वाले इलाकों और स्कूलों के बाहर विशेष गश्त करेगा। महिला बीट पुलिस अधिकारी सीधे गांवों और मोहल्लों में जाकर ग्राम चौपाल के जरिए महिलाओं से संवाद करेंगी। अभियान की प्राथमिकता महिलाओं की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण करना है। अब पुलिस केवल थानों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अधिकारी खुद मौके पर जाकर फीडबैक लेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात पूर्णिमा सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।