{"_id":"651700b549c508798a0e8cd5","slug":"mission-admission-today-is-the-last-day-for-admission-in-undergraduate-classes-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-4984-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन : स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन : स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए आज अंतिम दिन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं की रिक्त सीटों पर शुक्रवार को प्रवेश हुए। इस दौरान छात्र-छात्रा कॉलेज पहुंचे और अपना प्रवेश कराया। सीसीएसयू की ओर से प्रवेश के लिए शनिवार तक का समय दिया है।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक कक्षाओं मेंं प्रवेश के लिए दो मेरिट जारी की। इसके बाद सीट रिक्त होने पर दो बार ओपन मेरिट से छात्र-छात्राओं को प्रवेश कराने का मौका दिया। इसके बाद भी जिले के तमाम कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्स की सीट रिक्त रह गई। इस पर सीसीएसयू की ओर से छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया था। इसके लिए छात्र-छात्राओं से पंजीकरण कराए और उसका ऑफर लेटर डाउन लोड कर कॉलेज में जमा कराने के निर्देश दिए थे। ऑफर लेटर मिलने के बाद कॉलेजों ने ओपन मेरिट जारी कर शुक्रवार से प्रवेश शुरू किए। डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि स्नातक की रिक्त सीटों पर छात्र-छात्राएं शनिवार तक अपना प्रवेश करवा सकते हैं। इसके बाद प्रवेश के लिए अब दूसरा मौका नहीं मिलेगा।
परास्नातक में प्रवेश समाप्त, कॉलेजों सीटें रह गईं खाली
बुलंदशहर। सीसीएसयू से संबद्ध जिले कॉलेजों में परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। इसके बाद भी अभी भी सीट रिक्त रह गई है। रिक्त सीट सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में बताई जा रही हैं। सीसीएसयू ने परास्नातक में प्रवेश के लिए दो मेरिट जारी की। इसके बाद भी सीट रिक्त रहने पर कॉलेजों को ओपन मेरिट से प्रवेश कराने का निर्देश दिया। इसके तहत शुक्रवार तक प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को मौका दिया था। आईपी कॉलेज प्रथम परिसर के के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि अब रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए सीसीएसयू की ओर से नया निर्देश जारी किया जाएगा।