फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   mission admission

ब्रह्मानंद महाविद्यालय में 1640 सीटों पर चार गुना तक होते हैं आवेदन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
mission admission
ब्रहम्मानंद महाविद्यालय। - फोटो : BULANDSHAHR
ब्रह्मानंद महाविद्यालय में 1640 सीटों पर चार गुना तक होते हैं आवेदन
विज्ञापन

बुलंदशहर। नैक से ए ग्रेड प्राप्त ब्रह्मानंद महाविद्यालय प्रवेश के लिए तैयार है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। कॉलेज संचालित सभी 13 पाठ्यक्रमों में प्रवेश होंगे। प्रबंधन समिति का कहना है कि प्रवेश के लिए यूनिवर्सिटी के आदेश का इंतजार है। कॉलेज में फैकल्टी भी अच्छी रहती है। कॉलेज में संचालित सभी कक्षाओं की 1640 सीट हैं।
एनएच-91 स्थित ब्रह्मानंद महाविद्यालय में प्रत्येक वर्ष लगभग सभी पाठ्यक्रमों में मारामारी रहती है। प्रत्येक सीट पर तीन से चार आवेदन प्रति वर्ष प्राप्त होते हैं। गत वर्ष बीए, बीएससी, बीकॉम आदि की मेरिट 70 से 80 फीसदी के बीच रही थी। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. पीके त्यागी ने बताया कि जिले के छात्रों के लिए यह कॉलेज पहली पसंद है। कॉलेज में स्नातक से लेकर बीफार्मा और डीफार्मा के अलावा 13 पाठ्यक्रम की शिक्षा देने का प्रावधान है। कॉलेज की खास बात यह है कि छात्र और छात्राओं के लिए पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग बिल्डिंग की व्यवस्था है। छात्राओं के लिए ब्रह्मानंद महाविद्यालय भी संचालित है।
विज्ञापन

13 कोर्स में सीटों का ब्योरा
महिला महाविद्यालय में सीटों का ब्योरा
पाठ्यक्रम
सीटों की संख्या
बीए 140
बीएससी बायो 60
बीएससी मैथ 60
बीकॉम 60
ब्रह्मानंद महाविद्यालय में सीटों का ब्योरा
पाठ्यक्रम सीटों की संख्या
बीबीए 180
बीसीए 180
बीजेएमसी 120
बी-लिब 120
बीकॉम 160
बीएससी-प्रो 180
बीएससी मैथ 160
बीएससी बायोटेक्नॉलाजी 120
बीएससी माइक्रोलॉजी 120
प्लेसमेंट की भी है व्यवस्था
महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को रोजगार से जोड़ने के साथ रोजगार दिलाने के लिए भी अहम कदम उठाए जाते हैं। इसके लिए कॉलेज में प्लेसमेंट सेल भी है। कॉलेज में 13 पाठ्यक्रमों का संचालन हो रहा है। महाविद्यालय में पुस्तकालय के अलावा वातानुकूलित प्रयोगशाला, कंप्यूटर आदि की भी व्यवस्था की गई है। कॉलेज प्रवेश के लिए तैयार हैं और इसके लिए विवि के आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. पीके त्यागी, चेयरमैन, ब्रह्मानंद महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed