{"_id":"5910c3124f1c1b0a13851243","slug":"mission-100-will-change-photo-of-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन ‘100’ बदलेगा बुलंदशहर की ‘तस्वीर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन ‘100’ बदलेगा बुलंदशहर की ‘तस्वीर’
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
Updated Tue, 09 May 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
मिशन-100’ बुलंदशहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शासन का ‘मिशन-100’ बुलंदशहर की तस्वीर बदलेगा। जनपद में सभी विभागाध्यक्ष 100 दिन का स्पेशल प्लान बनाएंगे और इसे अंजाम तक पहुंचाएंगे। इस संबंध में सीडीओ जसजीत कौर ने जिम्मेदार अफसरों को निर्देश भी दे दिए हैं।
अफसर सड़क, नाली, खड़ंजा, नलकूप, हैंडपंप, कृषि, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे सामाजिक सरोकार से जुड़े मामलों पर आम आदमी की राय और प्रस्ताव लेंगे। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख,
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक और सांसद आदि समेत तमाम माननीयों के प्रस्तावों को तरजीह दी जाएगी। मिशन-100 में सड़कों को गड्ढों से मुक्ति दिलाना भी है। धार्मिक स्थलों तक जाने वाली जर्जर सड़क के कायाकल्प और आसपास बेची जाने वाले फूड आइट्म्स पर नकेल को लेकर भी डीपीआर मांगी गई है।
विज्ञापन
स्कूलों की बदलेगी सेहतः शासन ने मिशन-100 के तहत परिषदीय स्कूलों की मौजूदा स्टेटस का रिकार्ड मांगा है। पेयजल, एमडीएम शेड, स्कूल भवन, साफ-सफाई, बाउंड्री वाल आदि को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है।
100 दिन में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी क्या क्या काम करेंगे इसका प्लान बनाकर उच्च अधिकारियों के पास भेजना होगा। इसी तरह पीडब्ल्यूडी, आरइएस, जिला पंचायत, पंचायत राज विभाग, कृषि, उद्यान, पशुपालन, स्वास्थ्य, सिंचाई, नहर विभाग के अफसर भी डीपीआर बनाएंगे।