फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Missing youth murdered for opposing love affair, skeleton recovered

Bulandshahar News: लापता युवक की प्रेम संबंधों के विरोध में हत्या, कंकाल बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Missing youth murdered for opposing love affair, skeleton recovered
अनूपशहर के गांव अनिवास निवासी मृतक रूशील के हत्यारोपी। स्रोत: पुलिस
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के अनीवास गांव में 18 सितंबर से लापता युवक रुशील की हत्या कर शव को खेत में ही दबा दिया गया। पुलिस ने गांव निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार रात कंकाल बरामद कर लिया। प्रेम संबंधों का विरोध करने पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

24 सितंबर को अनीवास निवासी राकेश कुमार ने अनूपशहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उनका बेटा रूशील (18 वर्ष) 18 सितंबर से लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे और शक की सुई गांव के ही दो युवकों विशाल व विकास पर जाकर टिक गई। रविवार देर रात उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पहले बरगलाते रहे, बाद में जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि रूशील की नाबालिग चचेरी बहन से आरोपी विशाल एकतरफा प्रेम करता था। इस बात की जानकारी जब रूशील को हुई तो उसने इसका विरोध किया और विशाल को चेतावनी दी कि वह उसकी बहन से दूर रहे। इसके बाद भी जब विशाल बाज नहीं आया तो रूशील ने अपनी चचेरी बहन को एक थप्पड़ जड़ दिया। यह बात विशाल को नागवार गुज़री और उसने रूशील को सबक सिखाने की ठान ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 सितंबर को विशाल ने अपने साथी विकास के साथ मिलकर रूशील को किसी बहाने से गन्ने के खेत में बुलाया। वहां दोनों ने पहले उसे बेल्ट से गला घोंटकर मारने की कोशिश की फिर डंडे से ताबड़तोड़ वार किए। बेहोश होने पर सेविंग ब्लेड से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी शव को वहीं खेत में दबाकर घर लौट आए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर गन्ने के खेत से रूशील का कंकाल बरामद कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनेां को सौंप दिया गया। वारदात में इस्तेमाल डंडा, बेल्ट और ब्लेड भी बरामद हो गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। युवक की निर्मम हत्या की खबर से अनीवास गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।


कोट
विशाल और विकास का नाम सामने आने पर रविवार को दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली। दोनों की निशानदेही पर शव बरामद कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। प्रेम संबंधों का विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी हत्या की है। - डाॅ. तेजवीर सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed