{"_id":"5f302d208ebc3e3d1f2a7462","slug":"misbehave-by-sp-leader-bulandshahr-news-gbd203458185","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता जी की दबंगई.. भूड़ चौराहे पर पुलिस से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता जी की दबंगई.. भूड़ चौराहे पर पुलिस से अभद्रता
विज्ञापन
भूड़ चौराहे पर पुलिस कर्मियों से अभद्रता करते हुए।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता ने भूड़ चौराहे पर की पुलिस से अभद्रता
बुलंदशहर। नशे में धुत एक नेता शुक्रवार देर रात को भूड़ चौराहे पर जा पहुंचे। जहां, पहले उनका किसी से मामूली विवाद हुआ। मौके पर पुलिस के पहुंचते ही वह बिफर गए और पुलिसकर्मियों को भी खूब खरी खोटी सुना डाली। पुलिसकर्मियों के काफी समझाने के बावजूद भी नेता नहीं माने और अपनी सरकार आने पर जनपद में आग लगा देने की धमकी देने लगे। बाद में पुलिस ने उन्हें देहात कोतवाली पहुंचा दिया। जहां नेता के करीबी पहुंचे और सिफारिशों का दौर चलने पर पुलिस को उन्हें छोड़ना पड़ गया। पुलिस के साथ हुई इस अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग इसकी भर्त्सना कर रहे हैं।
रविवार को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। उक्त वीडियो में भूड़ चौराहे पर सपा के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के एक नेता शराब के ठेके पर पहुंचते हैं। यहां पर उनका किसी के साथ झगड़ा हो जाता है। इसके बाद वह हंगामा करने लगते हैं। इसी दौरान देहात कोतवाली की भूड़ चौकी की पुलिस भी पहुंच जाती है। सपा नेता पुलिस से भी अभद्रता करते हैं और सस्पेंड कराने की धमकी देते हैं। इस दौरान पुलिस सपा नेता का वीडियो भी बना लेती है। इस वीडियो में सपा नेता नंगे दिख रहे हैं और खूब हंगामा कर रहे हैं। साथ ही अपने पद का नाम लेकर भी पुलिसकर्मियों को धमकी दे रहे हैं। बोल रहे हैं कि वह इस शहर में आग लगा देंगे। साथ ही बोल रहे हैं कि जब उनकी सरकार आएगी तो वह पुलिसकर्मियों को भी देख लेंगे। बाद में पुलिस सपा नेता को थाने पर ले जाती है। जैसे ही अपने नेता के बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जानकारी मिलती है तो वह कोतवाली पहुंचते हैं और उसे छुड़ाने की सिफारिश करते हैं। मामले में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन रिसीव नहीं हो सका। देहात कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी ने कहा कि सपा नेता ने भूड़ चौराहे पर हंगामा किया था। उनके खिलाफ किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। इसलिए कोई कार्रवाई न करते हुए सपा जिलाध्यक्ष के अनुरोध पर छोड़ा गया है।