{"_id":"5904d5204f1c1b0b71c10868","slug":"millions-of-grains-fed-from-negligence-of-the-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिस्टम की लापरवाही से भीग गया लाखों का अनाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिस्टम की लापरवाही से भीग गया लाखों का अनाज
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sat, 29 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
शिकारपुर मंडी स्थित तौल केंद्र पर खुले आसमान के नीचे पड़ा गेहूं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन का इंतजाम सही होता तो यह नौबत नहीं आती। ऐसी बदइंतजामी में कर्मचारी गेहूं बर्बाद होने से नहीं बचा पाए और खुद को असहाय महसूस करते रहे। अफसरों और ठेकेदारों की तकरार के चलते गेहूं का उठान नियमानुसार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
सुरक्षित गेहूं खरीद को लेकर प्रशासन की ओर से कई दावे किए गए लेकिन पहली बारिश ने सिस्टम के दावों को हवा कर दिया। गेहूं बारिश से बचाने के लिए केंद्रों पर तिरपाल और पालिथीन होनी चाहिए थी, मगर ऐसा नहीं किया गया। जनपद में एक लाख चार हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जाना है।
विज्ञापन
अब तक 25 फीसदी गेहूं खरीदा गया है। शनिवार को भी गेहूं की खरीद हो रही थी। शाम को अचानक मौसम खराब हो गया और बारिश होने लगी। इससे केंद्र के बाहर रखा गेहूं बारिश में भीग गया। ट्रांसपोर्ट की किल्लत के कारण गेहृूं का उठान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
व्यवस्था को ठीक करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि केंद्रों का निरीक्षण कर रहे है लेकिन पहली ही बारिश में सिस्टम के सभी दावे धुल गए।
खुले में गेहूं छोड़ने वाले ठेकेदारों पर गिरेगी गाज
एडीएम वित्त ने गेहूं खरीद पर की समीक्षा बैठक में ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 28 अप्रैल तक लक्ष्य के सापेक्ष महज 25 फीसदी गेहूं की खरीद पर जिला विपणन अधिकारी को जमकर लताड़ लगाई। एडीएम ने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट सौंपने को कहा।
आए दिन मौसम खराब खराब हो रहा है, लेकिन लापरवाह ठेकेदारों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक 10 हजार एमटी गेहूं खुले में पड़ा हुआ है। अफसर रोज ठेकेदारों को लिखित और मौखिक चेतावनी दे रहे हैं, लेकिन ठेकेदार अपनी सुस्त रफ्तार से ही काम कर रहे हैं।
एडीएम वित्त ने जिला विपणन अधिकारी को लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। जिला विपणन अधिकारी अवनीश चंद ने बताया कि जनपद में क्रय केंद्रों से गेहूं को गोदाम तक पहुंचाने के लिए चार ठेकेदारों पर जिम्मा है। जब ठेकेदारों से गेहूं उठाने के लिए कहा जाता है तो वह पीडीएस को उठाने में व्यस्त होने की बात कहकर टाल देते हैं।
शनिवार को गेहूं खरीद की समीक्षा की। खुले में पड़े गेहूं के लिए जिम्मेदार ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यदि वह क्रय केंद्रों से गेहूं नहीं उठा सकते तो ऐसे लोगों से ठेका हटाने की बात कही है। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की।