फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   meritorious people were honoured

Bulandshahar News: मेधावियों को मिला सम्मान तो खिल उठे चेहरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
meritorious people were honoured
ओरंगाबाद के नेशन प​ब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में पुरस्कार के साथ छात्र एवं अति​थि। संवाद - फोटो : सांकेतिक
औरंगाबाद। नेशन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मेधावियों, खिलाड़ियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, एएसपी ऋजुल, पंचायत अध्यक्ष सलमा, पंचायत ईओ सेवाराम राजभर, एसएचओ नीतीश भारद्वाज और स्कूल की चेयरपर्सन सुनीता अग्रवाल व संस्थापक कैलाश अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद सांस्कृतिक, देशभक्ति एवं धार्मिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी। स्कूल अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सभी कक्षाओं में प्रत्येक विषय में 90 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले मेधावियों को 5100 रुपये का चेक एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विधायक संजय शर्मा ने कहा कि पुरस्कार पाने से छात्रों का उत्साह बढ़ेगा और वह आगे चलकर और अधिक मेहनत करेंगे। मुख्य प्रशासक मनु अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य प्रिया अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के कन्वीनर लोकेश वर्मा ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed