{"_id":"58765f864f1c1bab78ba8755","slug":"mercury-rolled-chilled-winter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा लुढ़का, सर्द हवाओं ने कंपकंपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा लुढ़का, सर्द हवाओं ने कंपकंपाया
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Wed, 11 Jan 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
शीतलहर का प्रकोप अगले तीन-चार दिन तक रहेगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की सर्दी को देखते हुए स्कूली बच्चों को डीएम ने राहत दे दी है। डीएम के आदेश पर कक्षा आठ तक के स्कूल दो दिन तक बंद रहेंगे। यह आदेश तेज पड़ रही ठंड के चलते दिया गया है। डीएम के आदेश के तहत स्कूलों में सभी शिक्षक उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
पारा लुढ़कने और शीतलहर का प्रकोप जारी रहने पर बुधवार को बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। बीएसए धर्मेंद्र सक्सेना ने बच्चों को ठंड से बचाव को लेकर कक्षा आठ तक के स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित कराने की मांग संबंधी पत्र डीएम को लिखा।
विज्ञापन
जिसमें कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय विद्यालय, मान्यता प्राप्त विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय और सीबीएसई में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का 12 और 13 जनवरी को अवकाश घोषित कराने की मांग की। पत्र में लिखा गया कि स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। यह पत्र दोपहर बाद डीएम के पास पहुंचा।
विज्ञापन
ठंड को देखते हुए डीएम ने कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में 12 और 13 जनवरी को अवकाश घोषित करने के आदेश जारी कर दिए। डीएम आन्जनेय कुमार सिंह के अनुसार परिषदीय विद्यालयों में कक्षाएं नहीं चलेंगी, जबकि सभी शिक्षक स्कूलों में मौजूद रहेंगे।
यह अवकाश ठंड और विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर किया गया है। आदेश यह भी है कि यदि किसी शिक्षण संस्थान ने आदेशों का पालन नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी।
अलाव से मिल रही ठंड से राहत
नगर के करीब 10 स्थानों पर जल रहे अलाव से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। नगर के कालाआम चौराहे, खुर्जा बस अड्डा, अंसारी रोड चौराहा, भूड़ चौराहा, डीएवी तिराहे, स्याना अड्डे, डीएम रोड, डिप्टी गंज, लल्ला बाबू चौराहे और शिकारपुर बाईपास पर अलाव जलने से लोगों को राहत मिल रही है।
ईओ एके सिंह ने बताया कि नगर के 10 स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। सभी स्थानों पर अलाव समय से जल रहे हैं। उन्होंने बताया कि ठंड के दौरान अलाव समयानुसार जलते रहेंगे।