{"_id":"69a07ca4d48cf537bd08c461","slug":"mega-job-fair-tomorrow-50-companies-will-participate-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-149327-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: वृहद रोजगार मेला कल, शामिल होंगी 50 कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: वृहद रोजगार मेला कल, शामिल होंगी 50 कंपनियां
विज्ञापन
बुलंदशहर। जी एंड आर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी अल्लीपुर गिझौरी में 28 फरवरी को वृहद रोजगार मेला लगेगा। इसमें शामिल होने वाली निजी क्षेत्र की 50 कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेकर रोजगार के लिए चयनित करेंगी।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि वृहद रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय व मॉडल कॅरिअर सेंटर के सहयोग से लगेगा। मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण पास युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य है।
मेले में प्रतिभाग लेने के लिए युवा सेवा योजन विभाग की वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in और भारत सरकार के पोर्टल ncs.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने आवेदन करने वाले युवाओं से आह्वान किया है कि वह सुबह 10 बजे अपने सभी दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में पहुंच जाएं। संवाद