{"_id":"60fda5738ebc3e57f178a5a6","slug":"medical-collage-in-bulandshahar-bulandshahr-news-gbd2229242110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त में मुख्यमंत्री कर सकते हैं मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त में मुख्यमंत्री कर सकते हैं मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास
विज्ञापन
सदर तहसील के पास बन रहा मेडिकल कॉलेज।
- फोटो : BULANDSHAHR
अगस्त में मुख्यमंत्री कर सकते हैं मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास
बुलंदशहर। जिले में बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले माह की शुरुआत में शिलान्यास कर सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि कोविड प्रोटोकॉल के कारण वीडियो कांफ्रेंसिंंग से ही कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा। अगले दो वर्षों में कॉलेज का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
सदर तहसील के पास सरकार ने 15 एकड़ जमीन में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद कोविड महामारी के कारण योजना को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका था। महामारी का प्रकोप कम होने पर सरकार ने मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए नोएडा की एक संस्था को करीब 236 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था। इसके बाद ठेकेदार ने साइट पर मजदूरों के ठहरने की व्यवस्था करते हुए पाइलिंग का काम शुरू किया है। वहीं अफसरों ने मेडिकल कालेज के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को फाइल भेजते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिलान्यास के लिए समय की मांग की थी। अब संभावना जताई जा रही है कि अगले माह में सभी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए कालेज का शिलान्यास किया जाएगा।
कॉलेज का हो चुका है नक्शा पास
कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने मेडिकल कालेज का नक्शा पास कराने के लिए बीडीए में आवेदन किया था। अधिकारियों ने आवेदन पर अपनी स्वीकृति दे दी है। नक्शे के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में छह मंजिला ओपीडी भवन, पांच मंजिला चिकित्सक आवास, एक मंजिला मोर्चरी ब्लॉक, तीन मंजिला नर्सेज हॉस्टल, चार मंजिला सर्विस ब्लॉक बनाया जाएगा। इसके अलावा 9775.58 स्क्वायर मीटर की कुल आठ पार्किंग बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
प्रतिदिन 500 किलो लीटर पानी की होगी आवश्यकता
मेडिकल कालेज में प्रतिदिन 500 किलो लीटर पानी की आवश्यकता होगी। इसमें 350 किलो लीटर घरेलू और 150 किलो लीटर वॉशरूम में प्रयोग किया जाएगा। जबकि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से 350 किलो लीटर और एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट से 500 किलो लीटर प्रतिदिन पानी को ट्रीट किया जाएगा।
कॉलेज की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी गई है। अगले माह की शुरुआत में कालेज का शिलान्यास किए जाने के संकेत मिले हैं। हालांकि, अभी तक इसके लिए कोई लिखित में कार्यक्रम नहीं आया है।
जगदीश प्रसाद, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग