फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   medical collage

मेडिकल कॉलेज में 1400 से अधिक पद तय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
medical collage
मेडिकल कॉलेज में 1400 से अधिक पद तय
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में बन रहे मेडिकल कॉलेज का नए शिक्षण सत्र से संचालन शुरू करने के लिए जिला स्तर से लेकर शासन तक अफसर जुटे हुए हैं। मेडिकल कॉलेज में कुल 1,451 पद सृजित किए गए हैं। 283 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सौ सीटों पर पढ़ाई होगी।
बुलंदशहर समेत प्रदेश के 14 जनपदों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण चल रहा है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के मानकों के आधार पर पद सृजित किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज में 112 पद असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर आदि के तय किए गए हैं। 446 पद सीनियर रेजीडेंट, जूनियर रेजीडेंट व मेडिकल ऑफिसर और 110 पद चीफ फार्मासिस्ट, डेंटल टेक्नीशियन व फार्मासिस्ट के हैं। 110 पद गैर तकनीकी संवर्ग के तय हैं। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार बुलंदशहर में 778 पदों को सीधी भर्ती से भरा जाएगा तो जूनियर इंजीनियर व वेटनरी ऑफिसर के चार पद प्रतिनियुक्ति से और 669 पद आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे। आउटसोर्सिंग से भरे जाने वाले पदों पर जिले के लोगों को भी मौका मिलेगा। इसमें डिप्टी लाइब्रेरियन, मेडिकल सोशल वर्कर, काउंसिलर, कंप्यूटर ऑपरेटर व डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं। इसके लिए प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा की ओर से पदों के सृजन का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

शोध इकाई का भी होगा गठन
स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार बीमारियों का किस तरह सस्ता व अच्छा इलाज किया जाए, इस पर अब जिले में बन रहे मेडिकल कॉलेज में रिसर्च हो सकेगा। अगर किसी क्षेत्र विशेष में कोई बीमारी फैली है, तो ये शोध इकाई उसके कारणों का पता लगाकर समाधान के उपाय खोजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का निर्माण तीव्र गति से चल रहा है। बीते दिनों मेडिकल कॉलेज के लिए 1400 से अधिक पद सृजित किए गए हैं। - डॉ. राजीव प्रसाद, नोडल अधिकारी व सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed